गढ़वा को कौशल विकास के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि : बीडीएसयू प्राइवेट आईटीआई एवं कौशल विकास केंद्र को मिली NCVT संबद्धता Garhwa

गढ़वा को कौशल विकास के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि : बीडीएसयू प्राइवेट आईटीआई एवं कौशल विकास केंद्र को मिली NCVT संबद्धता
झारखंड के गढ़वा जिले के लिए कौशल विकास के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में बीडीएसयू प्राइवेट आईटीआई एवं कौशल विकास केंद्र को राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (NCVT), प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGT), कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार से आधिकारिक संबद्धता प्राप्त हो गई है।
यह उपलब्धि गढ़वा एवं आसपास के क्षेत्रों के युवाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण तकनीकी एवं कौशल आधारित शिक्षा के नए द्वार खोलेगी। इससे जिले के बेरोजगार युवाओं को एक वर्षीय एवं द्विवर्षीय NCVT कौशल विकास पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिसके माध्यम से वे रोजगारोन्मुखी कौशल अर्जित कर आत्मनिर्भर बन सकेंगे। साथ ही, उन्हें स्थानीय, राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे, जिससे जिले के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।
यह संबद्धता राज्य में उद्योगोन्मुख, गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारपरक तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बीडीएसयू प्राइवेट आईटीआई एवं कौशल विकास केंद्र झारखंड के उन चुनिंदा निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में शामिल है, जहाँ वर्तमान एवं भविष्य की औद्योगिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विविध आधुनिक NCVT ट्रेडों में प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।
संस्थान में निम्नलिखित 10 NCVT ट्रेडों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा—फिटर,इलेक्ट्रीशियन,टर्नर,, ड्राफ्ट्समैन सिविल, मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल ,सोलर टेक्नीशियन ,वेल्डर, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, फैशन डिज़ाइन एवं टेक्नोलॉजी, हॉस्पिटल हाउसकीपिंगI संस्थान का उद्देश्य केवल तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष, आत्मनिर्भर एवं रोजगार के लिए पूर्णतः तैयार करना है। इसी उद्देश्य से प्रत्येक प्रशिक्षु को अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं, अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन, उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण, सॉफ्ट स्किल एवं एम्प्लॉयबिलिटी स्किल विकास के साथ 100% जॉब प्लेसमेंट असिस्टेंस तथा निःशुल्क करियर काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे अपने कौशल एवं रुचि के अनुरूप बेहतर रोजगार तथा उज्ज्वल करियर के अवसर प्राप्त कर सकें।
संस्थान प्रबंधन ने बताया कि बीडीएसयू प्राइवेट आईटीआई एवं कौशल विकास केंद्र का उद्देश्य झारखंड सहित देशभर के युवाओं को विश्वस्तरीय कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना है। संस्थान "स्किल इंडिया मिशन", "आत्मनिर्भर भारत" तथा "मेक इन इंडिया" जैसे राष्ट्रीय अभियानों की भावना के अनुरूप उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुसार कुशल, प्रशिक्षित एवं रोजगार योग्य मानव संसाधन तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। संस्थान का विश्वास है कि यह पहल गढ़वा जिले को कौशल विकास के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाने के साथ-साथ क्षेत्र के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री दिनेश प्रसाद सिंह, प्रतिकुलाधिपति श्री पवन कुमार, कुलपति प्रो. (डॉ.) एम. के. सिंह तथा बीडीएसयू प्राइवेट आईटीआई एवं कौशल विकास केंद्र के प्राचार्य श्री विकास ठाकुर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि गढ़वा एवं आसपास के क्षेत्रों के युवाओं के लिए एक नए युग की शुरुआत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संस्थान में संचालित होने वाले विभिन्न NCVT कौशल विकास पाठ्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त होगा, जिससे उनके लिए स्थानीय, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध होगी, बल्कि गढ़वा जिले के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान

Latest News

श्रावणी मेले को लेकर राजा पहाड़ी तैयार, 30 जुलाई से उमड़ेगी शिवभक्तों की आस्था। Garhwa