गांवों में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। Kandi

कांडी। स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित सुदूरवर्ती क्षेत्रों के लोगों तक बेहतर चिकित्सा सेवा पहुंचाने के उद्देश्य से एसबीआई फाउंडेशन एवं रोज संस्था द्वारा संचालित संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स के तहत गुरुवार को कांडी प्रखंड से लगभग 48  किलोमीटर दूर स्थित गांवों में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। 
शिविर में कुल 80 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
मोबाइल मेडिकल टीम ने ग्राम सनी एवं खुटहेरिया के भारत पहाड़ी टोला में शिविर लगाकर ग्रामीणों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान मरीजों का ब्लड शुगर, ईसीजी एवं टाइफाइड की जांच की गई। जांच के बाद चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श दिया तथा जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया।
शिविर में चिकित्सकों ने लोगों को बरसात के मौसम में फैलने वाली बीमारियों से बचाव, स्वच्छता, संतुलित आहार और समय पर उपचार के महत्व की जानकारी दी। ग्रामीणों ने बताया कि दूर-दराज क्षेत्र होने के कारण नियमित स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से उपलब्ध नहीं हो पाती हैं। ऐसे में गांव तक पहुंच रही मोबाइल मेडिकल यूनिट उनके लिए काफी राहतभरी साबित हो रही है।
ग्रामीणों ने एसबीआई फाउंडेशन एवं रोज संस्था की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि ग्रामीणों को समय पर जांच और इलाज की सुविधा मिलती रहे।

Latest News

कांडी में मशाल ग्रुप का महाआंदोलन, जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों ने उठाई पारदर्शी भर्ती की मांग Kandi