हासनदाग में मनाई गई पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी की पुण्यतिथि, दी गई श्रद्धांजलि
*साहस, संघर्ष और स्वाभिमान की प्रतीक है फूलन देवी : डॉ कुलदेव*
*हथियार के बजाय कलम को ताकत बनाएं : डॉ कुलदेव*
गढ़वा : मेराल प्रखंड के हासनदाग गाँव में निषाद विकास मंच के तत्वावधान में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा के माध्यम से सामाजिक न्याय के योद्धा आयरन लेडी पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी की 26वीं पुण्यतिथि मनाई गई। सर्वप्रथम उनके चित्रों पर अतिथियों द्वारा पुष्प अर्पित कर नमन किया गया और उनके कर्तव्य पथ पर चलने का संकल्प लिया गया। बतौर मुख्य अतिथि चिकित्सा पदाधिकारी सह महर्षि वेद व्यास परिषद के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ कुलदेव चौधरी ने कहा कि वीरांगना फूलन देवी साहस, संघर्ष और स्वाभिमान की प्रतीक हैं। उन्होंने अपने जीवन काल में अन्याय, अत्याचार और के खिलाफ लड़ाई लड़ने की साहस दिखाई और संघर्ष के रास्ते को चुना। काफी उतार चढ़ाव के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी। साथ ही उन्होंने कभी स्वाभिमान से समझौता नहीं किया।
डॉ चौधरी ने कहा कि आज हर घर, हर समाज में फूलन जिंदा है। उनके साथ प्रत्येक दिन प्रताड़ना हो रहा है। बस अंतर इतना है कि आज की महिलाएं साहस और संघर्ष से डरती हैं। जबकि समझने की जरूरत है कि कोई जरूरी नहीं कि लड़ाई केवल हथियार से लड़ी जाती है। आप कलम को अपनी ताकत बनाएं जो अपने अधिकार की लड़ाई के लिए सबसे शक्तिशाली साधन है। फूलन देवी को सबसे पहले अपने परिवार, समाज और गाँव के लोगों द्वारा ही कष्ट पहुंचाया गया। चाहे बचपन में शादी यानि बाल-विवाह कराना, ज्यादा उम्र के व्यक्ति से शादी कराना, गांव समाज के द्वारा बिना गलती के लांक्षण लगाना और उनके साथ दुर्व्यवहार करना आदि शामिल है। अगर ऐसा नहीं होता तो शायद उन्हें अपने जीवन काल में इतनी परेशानियों की सामना नहीं करना पड़ता। एक विशेष समाज के द्वारा प्रताड़ित किया गया और अंततः गोली भी मार दी गई। लेकिन उनसे ज्यादा कमजोर अपने परिवार के द्वारा किया गया। इसलिए बाल-विवाह, दहेज प्रथा, अशिक्षा, आर्थिक स्थिति से कमजोर जैसी चीजों पर विशेष ध्यान देकर समाज को मजबूती प्रदान करना है ताकि कोई आपको परेशान न कर सके। शिक्षा ही एक प्रमुख साधन है जिससे अपने समाज व देश को विकसित किया जा सकता है और आज संकल्प लेकर जाएं कि किसी भी स्थिति परिस्थिति में हमें अपने बच्चों को पढ़ाना है। तब जाकर शासन-प्रशासन के क्षेत्र में अधिकार मिलेगा। मौके पर डंडा जिला पार्षद अजय कुमार चौधरी, झारखंड निषाद विकास संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह भिखही मुखिया वीरेंद्र चौधरी, हासनदाग मुखिया फुलमंती देवी, मेराल प्रमुख दीपमाला कुमारी, वरिष्ठ भाजपा नेता विनय कुमार चौबे, गेरुआ मुखिया अनिल कुमार चौधरी, जरही मुखिया महेन्द्र चौधरी, चेचरिया मुखिया प्रतिनिधि राजेन्द्र चौधरी, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि शिवकुमार चौधरी, महर्षि वेद व्यास परिषद के जिला अध्यक्ष रविन्द्र कुमार चौधरी, मेराल दक्षिणी के पूर्व रामनरेश चौधरी, बब्लू दुबे, अनिल चौधरी, शिवदत्त चौधरी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया फुलमंती देवी एवं मंच संचालन हरेन्द्र चौधरी ने किया।
