गीतांश फिल्म्स की हिंदी फिल्म ग्राम संग्राम का डुएट गीत रिकॉर्ड, बिहार की मशहूर गायिका राधा रावत ने दी आवाज Gitansh Films

गीतांश फिल्म्स की हिंदी फिल्म ग्राम संग्राम का डुएट गीत रिकॉर्ड, बिहार की मशहूर गायिका राधा रावत ने दी आवाज

गढ़वा। गीतांश फिल्म्स के बैनर तले गढ़वा में बन रही बहुप्रतीक्षित हिंदी फिल्म ग्राम संग्राम का एक शानदार डुएट गीत रिकॉर्ड कर लिया गया है। इस गीत को बिहार की मशहूर लोक एवं फिल्म गायिका राधा रावत ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है। गीत की रिकॉर्डिंग पूरी होने के बाद फिल्म की टीम में उत्साह का माहौल है।

फिल्म ग्राम संग्राम का निर्देशन प्रदीप कुमार कर रहे हैं, जबकि इसके निर्माता राजेश अम्बष्ठ हैं। फिल्म का संगीत जय ने तैयार किया है और गीत के बोल प्रवीण केशरी ने लिखे हैं। फिल्म के एक्शन निर्देशन की जिम्मेदारी मनोज संसाई संभाल रहे हैं।

फिल्म में कई प्रतिभाशाली कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इनमें प्रमोद अमिताभ, प्रेम दीवाना, भोला गुप्ता, जय, अनिल चौधरी,छोटे शर्मा,मनोज भारती, प्रियंका तिवारी,विशाल कुमार, सत्येंद्र शर्मा,संजय पासवान, जीतेन्द्र कुमार, राम वचन, वेद प्रकाश, मनोज संसाई, नीरज श्रीधर एवं राजेश अम्बष्ठ शामिल हैं।

निर्देशक प्रदीप कुमार ने बताया कि ग्राम संग्राम एक सामाजिक और ग्रामीण परिवेश पर आधारित फिल्म है, जिसमें गांव की संस्कृति, संघर्ष और सामाजिक मुद्दों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। फिल्म की शूटिंग गढ़वा के विभिन्न खूबसूरत स्थलों पर की गई है।

निर्माता राजेश अम्बष्ठ ने कहा कि फिल्म का हर पहलू दर्शकों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। डुएट गीत की रिकॉर्डिंग पूरी होने के बाद अब फिल्म अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है।

गौरतलब है कि ग्राम संग्राम गीतांश फिल्म्स की दूसरी बड़ी फिल्म है। इससे पहले बैनर तले बनी फिल्म "बेखौफ़" को भी दर्शकों का अच्छा समर्थन मिला था। फिल्म ग्राम संग्राम को जल्द ही गीतांश फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।

फिल्म प्रेमियों और क्षेत्रीय सिनेमा के दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ग्राम संग्राम के माध्यम से गढ़वा की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

Latest News

दानरो नदी को प्रदूषणमुक्त रखने के लिए प्रशासन सख्त, उपायुक्त ने किया स्थल निरीक्षण Garhwa