डंडई से संवाददाता बिन्दु कुमार की रिपोर्ट।
विधायक के निर्देश पर कल्याण विभाग प्रतिनिधि ने शोकाकुल परिवार को दी सहायता
डंडई भवनाथपुर विधानसभा विधायक अनंत प्रताप देव के निर्देश पर कल्याण विभाग विधायक प्रतिनिधि नीलकंठ सिंह ने शुक्रवार को डंडई प्रखंड के पचौर पंचायत अंतर्गत बालेखाड़ गांव पहुंचकर सड़क दुर्घटना में मृत अशोक सिंह के शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। उन्होंने विधायक की ओर से परिजनों को संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।इस दौरान विधायक की ओर से 4,000 रुपये की आर्थिक सहायता एवं खाद्य सामग्री परिवार को उपलब्ध कराई गई।नीलकंठ सिंह ने कहा कि दुख की इस घड़ी में विधायक अनंत प्रताप देव परिवार के साथ खड़े हैं और आगे भी हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
मौके पर पचौर पंचायत बीडीसी प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह,वार्ड सदस्य मोहन सिंह,पंकज कुमार, पंचायत सहायक जितेंद्र कुमार रवि सहित कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
