थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। Panki

*रिपोर्ट, धीरेन्द्र (उर्फ) गुडडू पाण्डेय की*
*पांकी थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।*
ईद-उल-जुहा (बकरीद) को लेकर पांकी थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
थाना प्रभारी दीपक सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि व्यवस्था के तहत संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, यातायात व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई। थाना प्रभारी दीपक सिंह ने कहा कि ईद-उल-जुहा आपसी भाईचारा, प्रेम और सामाजिक सौहार्द का पर्व है। सभी लोग मिल-जुलकर शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम आदि पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। भ्रामक, आपत्तिजनक या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले पोस्ट करने अथवा साझा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध या भड़काऊ पोस्ट की सूचना तुरंत थाना को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

बैठक में जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग एवं दोनों समुदाय के लोग उपस्थित रहे।

Latest News

महुली CLF की वार्षिक आमसभा आयोजित, महिला सशक्तीकरण और आजीविका संवर्धन पर हुई चर्चा Kandi