रिर्पोट, धीरेन्द्र (उर्फ) गुडडू पाण्डेय की
पकरिया पंचायत की मुखिया सुमन कुमारी सम्मानित, उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला प्रशस्ति पत्र
पांकी,पलामू
पांकी प्रखंड के पकरिया पंचायत की मुखिया सुमन कुमारी को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। झारखंड सरकार के पंचायती राज्य एवं ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडे ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की। बताया जाता है कि सुमन कुमारी ने अपने पांकी प्रखंड के पकरिया पंचायत क्षेत्र में विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन, जनकल्याणकारी कार्यों और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर विशेष पहचान बनाई है। उनके नेतृत्व में पंचायत में कई महत्वपूर्ण योजनाएं धरातल पर उतारी गईं, जिससे आम लोगों को सीधा लाभ मिला। इस सम्मान से न केवल सुमन कुमारी का हौसला बढ़ा है, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि वे आगे भी इसी तरह जनहित में कार्य करती रहेंगी।
