फोटो-मंडरा गाँव की जर्जर पुलिया को दिखलाते ग्रामीण।
कांडी -प्रखण्ड के शिवपुर पंचायत अंतर्गत मंडरा गाँव स्थित भीम बराज बायीं नहर का पुलिया वर्षों से जर्जर स्थिति में है। इस पुलिया के साइड पिलर में दरार भी हो चुका है। मालूम हो कि यह पुलिया कोयल नदी से निकली मोहम्मदगंज -भंडरिया भीम बराज से निकली बायीं नहर जीरो मीटर से लगभग 3 किलोमीटर के बीच मंडरा गाँव में पड़ता है। स्थानीय ग्रामीणों ने इस जर्जर पुलिया की निर्माण को लेकर कई बार अपनी बात सड़क व नहर निर्माण विभाग से गुहार लगा चुके हैं लेकिन आज तक किसी ने भी इस समस्या की ओर ध्यान नही दिया।ग्रामीण अनूप कुमार ,किस्मतिया देवी ,बचनी देवी ,गोल्डन कुमार ,प्रकाश कुमार सहित कई अन्य ने कहा कि ना ही सड़क विभाग और ना ही नहर विभाग के द्वारा इस जर्जर पुलिया का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।सभी ने कहा कि यह पुलिया काफी जर्जर अवस्था में है ।यहाँ निरन्तर दुर्घटना होते रहता है ।अभी कुछ दिन पहले भी एक वाहन दुर्घटना हुआ था जेसीवी के माध्यम से उक्त वाहन को निकाला गया था।इस पुल के रास्ते से कई गांव के लोगों का आना जाना करते हैं।चचेरिया ,मंडरा ,शिवपुर ,बहेरा सहित कई अन्य गाँव का यह सड़क लाइफ लाइन मानी जाती है। विभाग इस जर्जर पुल के ध्वस्त होने का इंतजार कर रही है। विभाग किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रही है।अगर यह पुलिया ध्वस्त हो गया तो कई गांव का आना जाना बाधित हो जाएगा अन्य जगहों से सम्पर्क टूट जाएगा।
इस विषय में इरिगेशन विभाग पलामू के कार्यपालक अभियंता से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि इस नहर का निर्माण केंद्र सरकार के जलसंसाधन विभाग से हो रहा है ।फिर भी हम पता करके देखते हैं कि नहर निर्माण कम्पनी वेवकौश को पुल निर्माण करना है या नही ।उन्होंने कहा कि की अगर पुल जर्जर अवस्था मे है तो उस पूल का निर्माण करवाया जाएगा।
