जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की आयोजित किया गया। Kandi

साकेत मिश्रा की रिर्पोट 
गढ़वा जिले के उच्च विद्यालय सेमौरा में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के तत्वावधान में लिट्रेसी क्लब क्लास का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष श्री मनोज प्रसाद एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मुख्य सचिव श्रीमती निभा रंजन लकड़ा के निर्देश पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पीएलवी टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को विभिन्न कानूनी एवं सामाजिक विषयों की जानकारी दी गई। पीएलवी रामनरेश मेहता ने बाल विवाह, शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 (RTE) तथा अंधविश्वास से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। वहीं पीएलवी नवनीत कुमार दुबे ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, स्पॉन्सरशिप योजना, सड़क सुरक्षा और कम उम्र में नशाखोरी से होने वाले दुष्प्रभाव पर बच्चों को जागरूक किया।
इसके अलावा अन्य पीएलवी सदस्यों द्वारा बच्चों को मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों की जानकारी दी गई तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से बताया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अंजय कुमार रवि, शिक्षक प्रफुल पांडे, अवध बिहारी यादव, निपेन्द्र पांडे सहित लगभग 100 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित पीएलवी सदस्यों में रामनरेश मेहता, नवनीत कुमार दुबे, परशुराम एवं कृष्णा यादव शामिल रहे।

Latest News

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की आयोजित किया गया। Kandi