कांडी सूर्य मंदिर प्रांगण में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भूमि पूजन संपन्न, तैयारियां तेज Kandi

कांडी सूर्य मंदिर प्रांगण में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भूमि पूजन संपन्न, तैयारियां तेज
साकेत मिश्रा की रिर्पोट 
कांडी (गढ़वा): स्थानीय सूर्य मंदिर के पावन प्रांगण में 09 कुंडीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ को लेकर भूमि पूजन का कार्यक्रम पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हो गया। इसके साथ ही यज्ञ स्थल के निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है।यह भव्य धार्मिक आयोजन परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा और अखंड दीप जन्म शताब्दी वर्ष 2026 के पावन उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। महायज्ञ का मुख्य आयोजन आगामी 08 जून 2026 से 10 जून 2026 तक होगा।अतिथियों ने बढ़ाया गौरवइस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी अमरेंदानंद तीर्थ, नागेंद्र सिंह, महेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार, अनिल कुमार विश्वकर्मा और राकेश कुमार वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य उद्बोधन देते हुए विनोद पाठक ने यज्ञ के महत्व और मानव जीवन पर इसके सकारात्मक प्रभाव पर प्रकाश डाला।इन्होंने निभाई मुख्य भूमिकाभूमि पूजन के दौरान वैदिक कर्मकांड का संचालन संयुक्त रूप से शोभा पाठक एवं अनीता देवी द्वारा किया गया। वहीं शैलेंद्र कुमार सिंह एवं रमाशंकर सोनी की संगीत टोली ने अपने भजनों से पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। 
इस धार्मिक अनुष्ठान के मुख्य यजमान विजय सोनी एवं उनकी धर्मपत्नी रहे।श्रद्धालुओं की रही भारी उपस्थितिइस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग और श्रद्धालु उमड़ पड़े। मौके पर मुख्य रूप से आकाश सोनी, राहुल सोनी, राहुल कुमार, अजय राम, नवीन मिश्रा, बिंदा ठाकुर, बेचन राम, संजीव कुमार सिंह, दामोदर प्रसाद मेहता, शंभू प्रसाद सोनी, राजेश्वर कुमार सोनी, रामनरेश प्रसाद, मनोज कुमार मेहता, रामरेखा प्रजापति और मिथिलेश कुमार कुशवाहा उपस्थित थे। इनके साथ ही मझिआँव शक्तिपीठ के गायत्री परिवार के अनेक परिजन, माताएं और बहनें भारी संख्या में मौजूद रहीं।

Latest News

केंद्रीय विद्यालय की जर्जर सड़क को जल्द बनवाने की मांग, उपायुक्त से मिले भाजपा नेता सूरज गुप्ता Garhwa