फोटो : स्वगणना करते मुखिया संघ अध्यक्ष सह पतीला पंचायत युवा मुखिया अमित कुमार दुबे
कांडी: जनगणना 2027 के तहत स्वगणना अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कांडी प्रखंड के पतीला पंचायत के युवा मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष अमित कुमार दुबे ने पतीला पंचायत भवन में बुद्धवार को स्वयं स्वगणना कर अभियान में हिस्सा लिया।इस दौरान उन्होंने पतीला पंचायत के आम लोगों के साथ पूरे प्रखंड के लोगों से भी स्वगणना में बढ़-चढ़कर भाग लेने और समय पर अपनी जानकारी दर्ज करने की अपील की।युवा मुखिया सह मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार दुबे ने कहा कि स्वगणना से लोग घर बैठे आसानी से अपनी और अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इससे जनगणना प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सरल और समयबद्ध होगी। उन्होंने कांडी प्रखंड सहित पतीला पंचायत के लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक जनगणना कार्य में सहयोग करें तथा स्वयं भी स्वगणना करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।युवा मुखिया सह मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार दुबे ने बताया कि डिजिटल माध्यम से स्वगणना करने से समय की बचत होगी और आंकड़ों का संकलन भी सटीक रूप से हो सकेगा। उन्होंने कहां की प्रशासन की ओर से भी सभी लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
प्रखंड क्षेत्र के लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पंचायत के मुखिया द्वारा स्वयं स्वगणना करना लोगों के लिए प्रेरणादायक कदम है, जिससे अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ेंगे साथ ही बुद्धवार को पतीला पंचायत भवन में हुए इस कार्यक्रम में पंचायत के पंचायत सचिव प्रवीण पांडे, पंचायत समिति मनोज पासवान वार्ड सदस्य बसंती कुमारी , वार्ड सदस्य फुलझरी देवी, वार्ड सदस्य जिब्रिल अंसारी, वार्ड सदस्य श्यामराज यादव, वार्ड सदस्य रुकसाना बीबी, वार्ड सदस्य अमृता देवी, वार्ड सदस्य ममता देवी, पतीला पंचायत ऑपरेटर सईयद अंसारी सहित
ग्रामीण तौकीर अंसारी के साथ कई अन्य ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और सेल्फ इन्यूमेरेशन किया
