मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के तहत एक दिवसीय विशेष शिविर आयोजित Kandi

साकेत मिश्रा की रिर्पोट 
(गढ़वा)मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के तहत कांडी प्रखंड के बलियारी पंचायत सचिवालय में बुधवार को एक दिवसीय विशेष शिविर आयोजित कर लाभुक महिलाओं का भौतिक सत्यापन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर अपने आवश्यक दस्तावेज जमा किए और सत्यापन प्रक्रिया पूरी कराई।
भौतिक सत्यापन के दौरान लाभुकों से आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड, फोटो पहचान पत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की छाया प्रति जमा ली गई। पंचायत स्तर पर गठित टीम ने दस्तावेजों की गहन जांच-पड़ताल के बाद लाभुकों का सत्यापन किया।
इस अवसर पर पंचायत के मुखिया पुरुषोत्तम कुमार रवि, पंचायत सचिव अंजनी प्रसाद तथा आंगनवाड़ी सेविका शर्मिला देवी मौजूद रहीं। अधिकारियों ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार योजना का लाभ सही और पात्र महिलाओं तक पहुंचे, इसे सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भौतिक सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।
शिविर में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। विभिन्न गांवों से पहुंची महिलाओं ने अपने-अपने दस्तावेजों के साथ लाइन में लगकर सत्यापन प्रक्रिया पूरी कराई। कई महिलाओं ने बताया कि सरकार द्वारा दी जा रही सम्मान राशि उनके परिवार के लिए सहारा साबित हो रही है, इसलिए सत्यापन कार्य में वे बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।
पंचायत प्रतिनिधियों ने लाभुकों से अपील करते हुए कहा कि जिन महिलाओं का अभी तक सत्यापन नहीं हो पाया है, वे निर्धारित तिथि तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ पंचायत सचिवालय पहुंचकर अपना सत्यापन अवश्य करा लें, ताकि योजना का लाभ निर्बाध रूप से मिलता रहे।