नया रास्ता निकाला और मिट्टी डालकर एक सड़क का निर्माण कराया मुखिया सुबोध कुमार वर्मा ने Kandi

साकेत मिश्रा की रिर्पोट 
कांडी (गढ़वा): कांडी प्रखंड छेत्र के सरकोनी पंचायत स्थित कर्मा अमस्था टोला, में आज़ादी के बाद से अब तक सड़क नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। 
खासकर बरसात के मौसम में सड़क कीचड़ में तब्दील होकर हालात और भी बद बद्तर हो जाते थे जिससे ग्रामीणों की आवागमन बाधित और दैनिक जिंदगी प्रभावित हो जाती थी।

इस गंभीर समस्या को प्रमुखता से लेते हुए सरकोनी पंचायत के युवा मुखिया सुबोध कुमार वर्मा ने पहल की। उनके नेतृत्व में ग्रामीणों ने एकजुट होकर अनतू पासवान के घर से कर्मा बागीचा तक नया रास्ता निकाला और मिट्टी डालकर एक सड़क का निर्माण कराया मुखिया सुबोध कुमार वर्मा के 

इस कार्य से गांव के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है की अब लोगों को आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी, साथ ही बच्चों की शिक्षा और मरीजों के इलाज के लिए भी रास्ता और रोजमर्रा के कामों में काफी सहूलियत मिलेगी
मुखिया के इस प्रयास की ग्रामीणों ने सराहना करते हुए कहा कि यह कदम क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है ग्रामीणों ने कहा की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान आखिरकार मिल गया है। ग्रामीणों ने मुखिया सुबोध कुमार वर्मा से उम्मीद जताई की उनके द्वारा आगे भी अपने पंचायत के लिए इसी तरह का सकारात्मक कार्य करते रहेंगे बताते चलें की मुखिया सुबोध कुमार वर्मा का यह पहल न सिर्फ विकास का मिसाल है, बल्कि सामूहिक प्रयास की ताकत को भी दर्शाती है।

Latest News

प्रखंड कार्यालय में योजनाओं की समीक्षा बैठक, गड़बड़ी करने वाले लाभुकों पर दर्ज होगी प्राथमिकी Kandi