विभिन्न अपराध के अभियुक्तों/वारंटियों/फिरारियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष छापामारी अभियान चलाई गई। Garhwa

विगत दिनांक-17.05.2026 की रात्रि को पुलिस अधीक्षक, गढ़वा, श्री आशुतोष शेखर (भा0पु0से0) के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा/रंका/श्री बंशीधर नगर की निगरानी में जिले के सभी थाना अंतर्गत थाना प्रभारी एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी तथा सशस्त्र बलों के कर्तव्यनिष्ठ सहयोग से विभिन्न अपराध के अभियुक्तों/वारंटियों/फिरारियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष छापामारी अभियान चलाई गई।
 यह अभियान जिले के विभिन्न थाना अंतर्गत दर्ज मामलों में वारंट एवं कुर्की के आदेशों के अनुपालन के तहत की गई। इस विशेष अभियान के दौरान जिले के सभी थाना/ओपी अंतर्गत सघन छापामारी अभियान चलाकर कुल *12 अपराधियों को गिरफ्तार* कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया तथा इस दौरान *कुल-33 वारंट* का निष्पादन किया गया, जिसकी विवरणी थाना/ओपी वार निम्नवत है:-
1. रंका थाना- 05 गिरफ्तारी एवं 04 वारंट निष्पादन
2. रमना थाना- 03 गिरफ्तारी 10 वारंट निष्पादन 
3. विशुनपुरा थाना-01 वारंट निष्पादन 
4. धुरकी थाना-01 वारंट निष्पादन 
5. नगर उंटारी थाना-04 वारंट निष्पादन 
6. केतार थाना-02 वारंट निष्पादन 
7. खरौंधी थाना-04 वारंट निष्पादन
8. गढ़वा थाना- 02 गिरफ्तारी एवं 02 वारंट निष्पादन
9. मझिआंव थाना-01 वारंट निष्पादन 
10. बरडीहा थाना- 01 गिरफ्तारी एवं 02 वारंट निष्पादन 
11. कांडी थाना- 01 वारंट निष्पादन
12. रमकंडा थाना-01 गिरफ्तारी
13. बड़गड़ थाना-01 स्थाई वारंट निष्पादन 
उल्लेखनीय है कि दिनांक-15.05.2026, दिनांक-16.05.2026 एवं 17.05.2026 की रात्रि को चलाये गए अभियान के दौरान अब तक कुल *52 अपराधियों को गिरफ्तार* कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया तथा इस दौरान *कुल-131 वारंट एवं 02 कुर्की* का निष्पादन किया गया है।
गढ़वा पुलिस सभी जिलेवासियों से अपील करती है कि समाज में भयमुक्त वातावरण बनाने में गढ़वा पुलिस की सहयोग करने के उद्देशार्थ किसी भी प्रकार की अपराधिक गतिविधि एवं अपराध में संलिप्त लोगों की सूचना अविलंब स्थानीय थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें, ताकि ऐसे अपराधिक तत्वों पर स-समय उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जायेगी।
              

Latest News

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की आयोजित किया गया। Kandi