साकेत मिश्रा की रिर्पोट
गढ़वा : जिले के कांडी थाना परिसर में शनिवार को ईद-उल-अज़हा यानी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए शांति समिति की बैठक की गई,
जहां बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय ने की। वहीं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने हिंदू व मुस्लिम समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह सभी पर्व-त्योहार वर्षों से शांति व भाईचारे के साथ मनाए जाते रहे हैं, वैसे ही बकरीद भी सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं। उन्होंने कहा कि कोई भी असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करे तो तुरंत थाना को सूचना दें, ताकि समय पर कार्रवाई हो सके। साथ ही स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पूरी तरह वर्जित रहेगी। जबकि थाना प्रभारी अशफाक आलम ने बताया कि बकरीद पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहेगा। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय ने कहा की चाहे हिंदू का पर्व हो या मुस्लिम समुदाय के कोई भी त्योहार में आज तक कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। उम्मीद है इस बार भी इस्लाम समुदाय के लोग शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद मनाएंगे। बता दें कि प्रखंड मुख्यालय स्थित ईदगाह में सुबह 6:30 बजे व पतीला ईदगाह में सुबह 7:00 बजे बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। मौके पर एसआई अरविंद सिंह, रोशन राम, रॉबिन उरांव, एएसआई संतोष यादव, मनोज राम, भाजपा नेता रामलला दुबे, शशि रंजन दुबे, विनोद प्रसाद, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि दिनेश कुमार, कांडी मुखिया विजय राम, पंसस प्रतिनिधि अनूप कुमार, प्रिंस कुमार ठाकुर, बाबू खान, युसूफ खलीफा, इमामुद्दीन खान, मुर्तुजा अंसारी, रशीद अंसारी सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।
