झामुमो युवा मोर्चा जिला कमेटी की बैठक, प्रखंड कमिटी का विस्तार और पंचायत, बूथ स्तर तक मजबूती पर दिया गया जोर! Garhwa

झामुमो युवा मोर्चा जिला कमेटी की बैठक, प्रखंड कमिटी का विस्तार और पंचायत, बूथ स्तर तक मजबूती पर दिया गया जोर!
आज दिनांक 30/05/2026 दिन शनिवार को पूर्व मंत्री माननीय श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर जी के गढ़वा कल्याणपुर स्थित आवास पर झामुमो युवा मोर्चा की बैठक युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सिंह छोटू जी की अध्यक्षता मे की गई !!

बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की जमीनी पकड़ को मजबूत करना और अधिक धारदार बनाना, इस दौरान प्रखंड कमिटी की मजबूती और विस्तार पर विशेष रूप से विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर प्रखंड में संगठन को नए जोश के साथ पुनर्गठित करके सक्रियता के साथ युवाओं को भागीदारी देकर पार्टी को मजबूती दिया जा सके।

झामुमो युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सिंह छोटू नें कहा कि युवा ही किसी भी पार्टी के असली ताकत और रीढ़ होते हैं। माननीय पूर्व मंत्री श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर जी के कुशल मार्गदर्शन में गढ़वा जिला युवा मोर्चा पूरी एकजुटता के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रखंड स्तर पर कमिटियों को सशक्त बनाकर झारखण्ड सरकार के कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचा कर संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाना ही हमारी पहली प्राथमिकता है!!
           
           श्री संजय सिंह छोटू नें कहा कि झारखण्ड सरकार के हालिया निर्देश मे कहा गया है कि सरकार कि योजनायें मईयाँ सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन योजना से जरुरत मंदो को जोड़ना है जिसके लिये युवा मोर्चा प्रत्येक गाँव टोले मे अभियान के तहत यह कार्य कर रही हैँ!

इस दौरान केंद्रीय सदस्य जवाहर पासवान, तनवीर आलम, जिला सचिव शरीफ अंसारी, युवा जिला अध्यक्ष संजय सिंह छोटू, मनोज तिवारी, मनीष कमलापुरी, सुजीत चंद्रवंशी, रंथा नायक, प्रियम सिंह, सतवंत यादव, हरिओम यादव, राजन उराव, शाहरुख़ अली खान, आशिष अग्रवाल, सुजीत चंद्रवंशी, संतोष चौधरी, रामबृक्ष सिंह, रविंद्र भुइयां आदि लोग उपस्थित रहे !!

Latest News

शहरी नदियों के संरक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय Garhwa