गौ तस्करों द्वारा ले जाया जा रहा 17 मवेशियों से भरा एक पिकअप वाहन को ग्रामीणों ने धर दबोच लिया। Garhwa

साकेत मिश्रा की रिर्पोट 
गढ़वा : जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत मझिआंव-सुंडीपुर मुख्य पथ पर खरौंधा पंचायत के जयनगरा गांव में गौ तस्करों द्वारा ले जाया जा रहा 17 मवेशियों से भरा एक पिकअप वाहन को ग्रामीणों ने धर दबोच लिया। 
मामला तब प्रकाश में आया जब वाहन संख्या बीआर 01-जीके- 8579 पिकअप सड़क किनारे खड़ा जयनगरा गांव निवासी शंकर प्रसाद मेहता के स्वराज ट्रैक्टर ट्राली में जबरदस्त टक्कर मार दी। इसके बाद ग्रामीणों ने पिकअप वाहन को घेर लिया। ग्रामीणों ने देखा कि उक्त वाहन में बेरहमी से मवेशियों का मुंह, पैर व अन्य भागों को एक दूसरे मवेशियों में बांध कर कुल 17 मवेशियों को लोड किया गया था। इसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और पिकअप वाहन के उप चालक को धर दबोच लिया। ग्रामीणों ने कांडी थाना प्रभारी को सूचना दी। जहां सुचना पाकर गस्ती दल में शामिल एएसआई पिंटू कुमार अपने दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों ने सभी मवेशियों को खोल कर वाहन से नीचे उतारा। जबकि उपचालक लाल मोहम्मद अंसारी को पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर वंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कोलझीकी निवासी सह उपचालक लाल मोहम्मद अंसारी ने बताया कि नगर के पास से सभी मवेशी फिरोज खान द्वारा नगर से लोड कर के भवनाथपुर, हरिहरपुर व कांडी थाना होते ला रहे हैं, जो बिहार के रोहतास जिला के बारुन ले जाया जा रहा था। लाल मोहम्मद ने बताया कि हम पिकअप वाहन पर खलाशी हैं, और ड्राइवर का नाम सुरेंद्र सिंह है। नींद में होने के कारण पिकअप ट्रैक्टर में टकरा गई। इसके बाद चालक उतरकर साथ में चल रहे एक वाहन में सवार होकर भाग गया और कहा कि मिस्त्री लेकर आ रहे हैं। उस वाहन में बिहार के औरंगाबाद जिला के पिपरा खांड़ के व्यापारी जावेद कुरैशी, कोयंदी, कोल झिकी निवासी हफ्जुल अंसारी, शमशेर अंसारी, बिशुनपुरा के पतिहारी निवासी मुस्कान अंसारी व बरडीहा थाना क्षेत्र के बंजारी निवासी नवीर अंसारी शामिल थे। उसने बताया कि हम अभी इस पिकअप वहान पर कुछ ही दिन से कम कर रहे हैं, किंतु इसी रास्ते से मवेशी से लदा पिकअप निरंतर आता-जाता है।
वहीं एएसआई पिंटू कुमार के द्वारा सभी मवेशियों को मुखिया परिखा राम व उप मुखिया रविरंजन मेहता को सुपुर्द किया। साथ ही उपचालक व पिकअप वाहन को अपने कब्जे में लेकर थाना ले जाया गया।इधर खरौंधा पंचायत के उप मुखिया रवि रंजन मेहता ने बताया कि मवेशी तस्कर 17 मवेशियों को बहुत ही क्रुरता पूर्वक पिकअप में भर कर ले जाया जा रहा था। इसी क्रम में उक्त पिकअप ने सड़क किनारे खड़ा ट्रैक्टर में टक्कर मार दी।ग्रामीण आक्रोशित हुए और घेर लिए। वहीं सभी मवेशी ग्रामीणों के बीच वितरण कर दिया गया। इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम ने बताया कि सभी मवेशियों को मुखिया व उप मुखिया को जिमा दे दिया गया था और पिकअप वाहन को जप्त करते हुए थाना कांड संख्या 49/26 के अंतर्गत सुसंगत धाराओं में प्राथमिक की दर्ज की गई है। पिकअप वाहन के उपचालक हिरासत में है, उसे न्यायिक हिरासत भेजा जाएगा।

Latest News

जीएन कान्वेंट स्कूल में छः दिवसीय समर कैंप के चौथे दिन हर्षोल्लास के साथ संपन्न। Garhwa