शादी की 16वीं सालगिरह पर सीआरपीएफ के जवान ने सपत्निक किया रक्तदान Garhwa

शादी की 16वीं सालगिरह पर सीआरपीएफ के जवान ने सपत्निक किया रक्तदान
गढ़वा । सीआरपीएफ के जवान पंकज कुमार चौबे ने अपनी शादी के 16वीं सालगिरह पर सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान किया । इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी ममता चौबे ने भी जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान किया । 
  उक्त मौके पर जानकारी देते हुए पंकज कुमार चौबे ने कहा कि जीवन के इन सुखद क्षणों में कुछ बेहतर करने की कोशिश में लगे रहते हैं । इससे पहले भी वह रक्तदान सहित समाजसेवा के अन्य जन कल्याणकारी कर चुके हैं । शादी के 16 वीं सालगिरह पर यह उनका 41 वां रक्तदान है, जबकि उनकी धर्मपत्नी ममता चौबे ने अपना 11वां यूनिट रक्तदान किया । 10 यूनिट इसी तरह पूर्व में भी रक्तदान कर चुकी हैं । जो अन्य दंपतियों के लिए प्रेरणास्रोत है ।ममता चौबे ने कहा कि रक्तदान करने में कोई घबड़ानेवाली बात नहीं है । समय पर स्वास्थ्य जांच कराकर स्वस्थ महिला-पुरुष अपना रक्तदान कर सकते हैं । उनके रक्त से लोगों की जान बच सकती है । जो बहुत बड़ा पुण्य का काम है । 
   समाजसेवी डॉक्टर पातंजली केशरी ने कहा कि रक्तदान मानवता के लिए महत्वपूर्ण जीवन रक्षक कार्य है । जरूरतमंदों को आपातकाल में नया जीवन मिलता है । प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति तीन-चार माह के अंतराल पर रक्तदान कर सकता है । इससे हृदय रोग का खतरा कम होता है और आयरन नियंत्रित होता है । उन्होंने कहा कि दूसरों के हित से बड़ा धर्म कोई नहीं है । रक्त मानव से ही प्राप्त किया जा सकता है । हम सभी को इस तरह के कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए ताकि कोई भी मरीज की मौत खून की कमी के कारण नहीं हो । मौके पर पियूष चौबे, प्रियांशु चौबे, आस्था चौबे, नीलू केशरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।

Latest News

भीषण आग से खाक हुआ सर्विस सेंटर, 6 लाख तक के नुकसान की आशंका Garhwa