पलामू पुलिस के नए कप्तान आईपीएस कपिल चौधरी ने संभाली कमान Palamu

▪️पलामू पुलिस के नए कप्तान आईपीएस कपिल चौधरी ने संभाली कमान
झारखंड के पलामू जिले में पुलिस महकमे की कमान अब आईपीएस अधिकारी कपिल चौधरी के हाथों में आ गई है।

वे शनिवार को 71वें पुलिस अधीक्षक के रूप में आज विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर चुके हैं।
कपिल चौधरी ने पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ IRB 10 पलामू का भी अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया है।

जानकारी के अनुसार, नए SP ने जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जन-सेवा को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से कार्यभार संभाला है।

कपिल चौधरी एक अनुभवी आईपीएस अधिकारी हैं और झारखंड पुलिस की सेवा में पहले भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।

उनकी नियुक्ति से पलामू जिले में पुलिसिंग को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद है।
रिर्पोट, धीरेन्द्र (ऊर्फ) गुडडू पाण्डेय की

Latest News

महुली CLF की वार्षिक आमसभा आयोजित, महिला सशक्तीकरण और आजीविका संवर्धन पर हुई चर्चा Kandi