ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा में धूमधाम से मनाई गया अम्बेडकर जयंती
गढ़वा: ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा में आज बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ अम्बेडकर जयंती एवं बैसाखी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक महोदय श्री अनुप सोनी एवं सचिव महोदय श्री आलोक सोनी,प्रबंधन समिति सदस्य श्री धीरज राज, श्री आकाश कुमार और सोनू कुमार के हाथों डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इसके पश्चात निदेशक महोदय ने सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह जयंती हमें सामाजिक समानता, शिक्षा और भाईचारे का संदेश देता है उन्होंने अम्बेडकर जी के आदर्शों को अपनाने तथा जीवन में शिक्षा और अनुशासन का महत्व समझाया। साथ ही बैसाखी पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को शुभकामनाएँ दीं।
बताते चले कि यह विद्यालय ऐसे मौक़े पर यह विद्यालय एकता और भाईचारे का प्रेरणा देता है। इस प्रकार के कार्यक्रम द्वारा विद्यालय अपने कर्त्तव्यओं और नियमों के प्रति समर्पण का भाव का सन्देश देता रहा है।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित थे।
