राजकीय कृत शंकर प्रताप देव उच्च विद्यालय के दो छात्रों ने जिले में टॉप टेन में जगह बनाया Kandi

फोटो एक पी: जिले के सेकेण्ड टॉपर लव यादव  
फोटो दो पी: जियाउल मुस्तफ़ा 

हरिहरपुर: स्थानीय राजकीय कृत शंकर प्रताप देव उच्च विद्यालय के दो छात्रों ने जिले में टॉप टेन में जगह बनाया है। जिसमे छात्र लव यादव ने मैट्रिक परीक्षा में 96.4 प्रतिशत अंक ला कर जिले में दूसरा व कांडी प्रखंड प्रखंड में पहला स्थान प्राप्त किया है। वही जियाउल मुस्तफ़ा ने 93.8 प्रतिशत अंक ला कर जिले में आठवां स्थान प्राप्त किया है। लव और जियाउल की रिजल्ट से परिवार में हर्ष का माहौल है। लव की माँ रीना देवी ने बताया कि मेरा बेटा सपूत निकल गया है। लव अभी जेई मेंस कि तैयारी रांची में रह कर कर रहा है। वहीं जियाउल ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह घर पर रह कर ही इंजिनियरिंग की तैयारी करेगा। उवि हरिहरपुर से कुल 267 बच्चों ने मैट्रिक परीक्षा लिखा था जिसमें 251 छात्र पास हैं। विद्यालय का रिजल्ट 94 प्रतिशत रहा है।

Latest News

गढ़वा की बेटी प्रियंका बनीं महिला पर्यवेक्षिका, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सौंपा नियुक्ति पत्र Garhwa