अपनों से बिछड़ी मासूम ‘पीहू’, क्या आप जानते हैं इसका घर? कांडी पुलिस ने शुरू की तलाश
कांडी/गढ़वा: मासूम चेहरा, आंखों में अपनों से मिलने की उम्मीद और जुबां पर सिर्फ अपना नाम...। उटारी थाना क्षेत्र में एक नन्हीं सी बच्ची मिली है, जो अपना घर और पता बताने में असमर्थ है। मासूम ने अपना नाम पीहू और पिता का नाम दीपक तिवारी बताया है, लेकिन वह यह नहीं बता पा रही है कि वह कहां की रहने वाली है। कांडी थाना प्रभारी अशफाक आलम ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। उन्होंने बताया कि बच्ची फिलहाल सुरक्षित है और उसे उंटारी रोड थाना के सहयोग से संरक्षण में रखा गया है। पुलिस बच्ची के परिजनों तक पहुँचने की हर संभव कोशिश कर रही है। पुलिस ने आम जनता और सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील की है कि यदि कोई भी इस बच्ची या इसके परिवार को जानता हो, तो तत्काल उंटारी रोड थाना या नजदीकी पुलिस केंद्र से संपर्क करें। आपकी एक छोटी सी कोशिश इस मासूम को उसके माता-पिता की गोद तक पहुँचा सकती है।
इस खबर को अधिक से अधिक साझा करें ताकि पीहू जल्द से जल्द अपने घर पहुँच सके।
