दो कमांडर जीप के बीच आमने-सामने की टक्कर, भीषण हादसा Kandi

कांडी(गढ़वा) : थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंडीपुर-मझिआंव मुख्य पथ पर राणाडीह गांव में दो कमांडर जीप के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई। 
इस घटना में कई लोग घायल हो गए। घटना बुधवार देर शाम की है। कमांडर गाड़ी नंबर JH 14 A1634, जो डेमा से तिलक लेकर आ रही थी, वहीं दूसरी कमांडर JH 03 A 4976, जो मोहम्मदगंज से सवारी लेकर आ रही थी, उक्त दोनों कमांडर अनियंत्रित होकर आपस में ही टकरा गई। दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हैं।इलाज के लिए निजी क्लीनिक में प्राथमिकी उपचार कराई गई।हालांकि घटना की सूचना पाकर एसआई रविशंकर मिश्रा अपने दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर जाँच पड़ताल करते हुए उक्त दोनों कमांडर जीप को जब्त कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस आगे की कार्यवाई कर रही है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार कमांडर नंबर JH14A1634 कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर पंचायत के अधौरा गांव के मनोज चंद्रवंशी व दूसरी कमांडर JH03A4976 कांडी थाना क्षेत्र के डुमरसोता गांव निवासी निर्मल दुबे का बताया जा रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जगहों पर पुलिस की तैनाती अवश्य होती है, जहां मोटरसाइकिल के सभी कागजात व चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस देखी जाती है। जबकि तीन पहिए व चारपहिए वाहनों की जांच-पड़ताल करने के लिए प्रशासन के द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता है। यही कारण है कि क्षेत्र में लगातार अप्रिय घटनाएं घट रही हैं।

Latest News

दो कमांडर जीप के बीच आमने-सामने की टक्कर, भीषण हादसा Kandi