प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय से आज गढ़वा के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने शिष्टाचार मुलाकात की। Garhwa

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट:
प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय से आज गढ़वा के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान एसपी ने आयुक्त को गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिवादन किया तथा जिले की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और सुरक्षा से जुड़ी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।
आयुक्त कुमुद सहाय ने जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर देते हुए शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की आवश्यकता बताई। उन्होंने असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने और उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Latest News

अवैध राशि कि निकासी को रोकने संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन  Garhwa