तीन प्लास्टिक कारोबारियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई Garhwa

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट

तीन प्लास्टिक कारोबारियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई

नकली और निम्न गुणवत्ता वाली मिठाइयों के कारोबार का आरोप
गढ़वा। सदर अनुमंडल दंडाधिकारी संजय कुमार ने अनुमंडल क्षेत्र में नकली और दोयम दर्जे की मिलावटी मिठाइयों की थोक आपूर्ति के आरोप में गढ़वा के तीन प्लास्टिक कारोबारियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई आरंभ की है।
उक्त कारोबारियों पर आरोप है कि वे बिहार के गया, औरंगाबाद तथा उत्तर प्रदेश के कानपुर व वाराणसी आदि शहरों से थोक में ऐसी मिठाइयां लाकर गढ़वा शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में आपूर्ति करते आ रहे हैं।

कार्रवाई के दायरे में परम पुरी प्लास्टिक, मनीष प्लास्टिक तथा मां गढ़ देवी डिस्पोजल के प्रोपराइटर क्रमशः अजय कुमार, सुमित कुमार एवं अमन केसरी शामिल हैं। इन सभी के विरुद्ध पूर्व में भी इसी प्रकार के आरोप सामने आ चुके हैं।

एसडीएम ने स्पष्टतः कहा कि निजी लाभ के लिए उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करना न केवल अनैतिक है, बल्कि दंडनीय अपराध भी है। उन्होंने क्षेत्र के छोटे मिठाई व्यापारियों से भी अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध थोक विक्रेताओं से पनीर, खोया, मिठाइयों आदि की खरीदारी न करें बल्कि केवल प्रमाणित एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पादों का ही व्यापार करें।

Latest News

गढ़वा की बेटी प्रियंका बनीं महिला पर्यवेक्षिका, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सौंपा नियुक्ति पत्र Garhwa