फोटो -किशुनराज पब्लिक हाई स्कूल बलियारी।
कांडी -प्रखण्ड के किशुनराज पब्लिक हाई स्कूल बलियारी का मैट्रिक रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा है।प्रिंसिपल अभिषेक कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस वर्ष स्कूल से 43 बच्चे मैट्रिक परीक्षा लिखे थे जिसमें 42 प्रथम श्रेणी से व 1 द्वितीय श्रेणी से उतीर्ण हुए हैं।प्रिंसिपल ने बताया कि शनि कुमार मेहता ने 93 . 8 प्रतिशत,अलका कुमारी 92 प्रतिशत ,सौरभ प्रभात दुबे 91 .% ,अंजनी कुमार दुबे 89. 8 %,अभिनव कुमार दुबे 88.80% ,मंजूर अंसारी 87.80% ,अंजली कुमारी 86.80%, अनुराग कुमार दुबे 86-60 %, विशाल कुमार गुप्ता 86 % अंकित कुमार ने 85.50 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल के टॉप 10 में स्थान प्राप्त किया है। स्कूल के प्रिंसिपल अभिषेक कुमार ने स्कूल के मैट्रिक रिजल्ट पर खुशी का इजहार करते हुए कहा है कि विद्यार्थियों व स्कूल के सभी शिक्षकों की मेहनत का यह प्रतिफल है।
