रजिया खातुन बनी प्रखंड टॉपर, टॉप-10 में छात्रों का दबदबा,88% रिजल्ट के साथ क्षेत्र में खुशी की लहर Chiniya

मैट्रिक रिजल्ट में चमका चिनिया: रजिया खातुन बनी प्रखंड टॉपर, टॉप-10 में छात्रों का दबदबा,88% रिजल्ट के साथ क्षेत्र में खुशी की लहर
चिनियां से हेमंत कुमार की रिपोर्ट 

चिनिया प्रखंड में इस बार मैट्रिक बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट शानदार रहा। प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा रजिया खातुन ने 464 अंक (92.80%) हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और पूरे प्रखंड में टॉपर बनीं। उनकी इस सफलता से स्कूल और परिवार में खुशी का माहौल है। 
वही दूसरे स्थान पर अर्जुन विश्वकर्मा (463 अंक, 92.60%) रहे, जबकि तीसरे स्थान पर सिद्धांत कुमार रवि (459 अंक, 91.80%) ने जगह बनाई। चौथे स्थान पर काजल कुमारी (457 अंक, 91.60%) और पांचवें स्थान पर शनी कुमार (454 अंक, 90.80%) रहे।
इसी क्रम में छठा स्थान अनु कुमार गुप्ता (453 अंक, 90.60%), सातवां स्थान रवि शंकर कुमार (450 अंक, 90%), आठवां स्थान सुजीत गुप्ता (447 अंक, 89.40%), नौवां स्थान साहिबा जैसमीन (445 अंक, 89%) और दसवां स्थान अंकित कुमार (442 अंक, 88.40%) ने हासिल किया। बताते चले की
चिनियां प्रखंड मुख्यालय स्थित 10+2 उच्च विद्यालय से कुल 244 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें करीब 88% छात्र-छात्राएं सफल रहे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मंसूर आलम ने बताया कि यह सफलता छात्रों और शिक्षकों की कड़ी मेहनत का परिणाम है, जिसने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
वहीं रनपुरा, डोल, चपकली कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय और आदिवासी आवासीय विद्यालय के छात्रों ने भी बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वही चिनिया प्रखंड में शिक्षा की अलख जगाने वाले कोचिंग संचालक मोहम्मद यासीन मलिक ने मैट्रिक में सफल सभी छात्र-छात्राओं को दिल से बधाई दी।
उन्होंने कहा कि बच्चों की मेहनत और सही मार्गदर्शन का ही नतीजा है यह शानदार सफलता। मलिक ने भरोसा जताया कि आने वाले समय में यही छात्र जिला और राज्य स्तर पर नया कीर्तिमान बनाएंगे।
साथ ही उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी बेहतर शिक्षा देने का संकल्प दोहराया।

Latest News

रजिया खातुन बनी प्रखंड टॉपर, टॉप-10 में छात्रों का दबदबा,88% रिजल्ट के साथ क्षेत्र में खुशी की लहर Chiniya