करमेश्वरी महादेव मंदिर में नवनिर्मित गुंबद के ऊपर कलश स्थापना के अवसर पर पूरे गांव में भव्य धार्मिक आयोजन Kandi

साकेत मिश्रा की रिर्पोट 
 (गढ़वा)कांडी प्रखंड छेत्र अंतर्गत ग्राम सड़की में सोमवार को धार्मिक आस्था और उत्साह का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। 
करमेश्वरी महादेव मंदिर में नवनिर्मित गुंबद के ऊपर कलश स्थापना के अवसर पर पूरे गांव में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया।सुबह से ही गांव के सैकड़ों महिला और पुरुष श्रद्धालु पीतल के कलश, धर्म ध्वज और बाजे-गाजे के साथ नगर भ्रमण के लिए निकले। जिसके बाद श्रद्धालु “जय श्री राम” के उद्घोष के साथ पूरे गांव के चौक-चौराहों का भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर पहुंचे। इस दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।
नगर भ्रमण के बाद विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधानपूर्वक मंदिर के गुंबद पर कलश स्थापित किया गया। इस पावन अवसर पर युवा समाजसेवी नेता रजनीश रंजन दुबे उर्फ विकास दुबे ने मंदिर में शिवलिंग का दूध एवं गंगाजल से अभिषेक कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर के मुख्य पुजार उपेंद्र पांडेय  अनूप कुमार पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार पासवान, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार शाह, नंदू गुप्ता, परीखा राम, जोखन राम, अर्जुन राम। डॉ अनिल कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।पूरे आयोजन में ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था और यह धार्मिक कार्यक्रम गांव की एकता, श्रद्धा और सामूहिक सहयोग का प्रतीक बनकर उभरा।है

Latest News

श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के संस्थापक सह पुजारी रामधारी चौबे का हुआ अंतिम संस्कार Kandi