दिनेश पासवान को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने पर स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल Kandi

साकेत मिश्रा की रिर्पोट 
कांडी (गढ़वा) कांडी पलामू  सांसद विश्वनुदयाल राम द्वारा कांडी प्रखंड के लिए दिनेश पासवान को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने पर स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामलाला दुबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि रंजन दुबे, प्रमोद सिंह, राजू चंद्रवंशी, विनोद प्रसाद, अजय सिंह सहित कई अन्य लोगों ने दिनेश पासवान को बधाई दी। सभी ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलेगी और जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।स्थानीय नेताओं ने कहा कि दिनेश पासवान के सांसद प्रतिनिधि बनने से कांडी प्रखंड में जनहित से जुड़े मुद्दों को सांसद तक प्रभावी तरीके से पहुंचाया जा सकेगा। साथ ही विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में भी तेजी आएगी।इस नियुक्ति को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया और इसे क्षेत्र के लिए सकारात्मक कदम बताया गया।

Latest News

श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के संस्थापक सह पुजारी रामधारी चौबे का हुआ अंतिम संस्कार Kandi