इस्लामिया कमेटी की पुनर्गठन हेतु एक बैठक की गई Kandi

साकेत मिश्रा की रिर्पोट 
गढ़वा : जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत पतरिया पंचायत के सड़की गांव स्थित मस्जिद के प्रांगण में शुक्रवार को इस्लामिया कमेटी की पुनर्गठन हेतु एक बैठक की गई,
 जहां उपस्थित लोगों की सर्वसम्मति से कृषक संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष इमामुद्दीन खान को सदर के रूप में नियुक्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस्लामिया कमिटी के पुनर्गठन 02 वर्ष बाद किया गया। वहीं उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नवनियुक्त सदर इमामुद्दीन खान ने कहा कि जिस उद्देश्य से मुझे सदर बनाया गया है, उस उम्मीद पर में खरा उतरूंगा। मैं अपने पद की गरिमा रखते हुए कमिटी के लिए बखूबी भूमिका निभाने का काम करूंगा। मौके पर पूर्व सदर आलम खान, लाल मोहम्मद खान, मंसूर खान, वाहिद खान, मुर्तुजा खान, हसन खान, बाबू खान, मुन्ना अंसारी, अलीमुद्दीन अंसारी, अख्तर अंसारी, मुनीब खान, शहजाद खान, इंताज खान, अमिर खान, समीर खान ताज अंसारी, इमाम मिस्त्री, नजीरुद्दीन, तौफीक खान सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Latest News

आदेश की अवहेलना पड़ी भारी, पाटन थाना प्रभारी शशिशेखर पांडेय निलंबित Palamu