किशुन राज पब्लिक हाई स्कूल बलियारी का परीक्षा परिणाम घोषित Kandi

मेधावियों ने गाड़ा सफलता का झंडा: किशुन राज पब्लिक हाई स्कूल बलियारी का परीक्षा परिणाम घोषित
साकेत मिश्रा की रिर्पोट 
कांडी (गढ़वा): कांडी प्रखंड के बलियारी स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान 'किशुन राज पब्लिक हाई स्कूल' ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता साबित की है। वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
परीक्षा परिणामों में ग्रामीण प्रतिभाओं का दबदबा रहा। कक्षा 5 के नैतिक चौबे ने 95.07% अंकों के साथ स्कूल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जबकि आयुष कुमार पासवान 94.30% अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, कक्षा 3 की अदिति कुमारी (94.77%) और यूकेजी की आरोही कुमारी (94.28%) ने भी शानदार अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।अन्य प्रमुख टॉपर्स में यश दुबे, सनाया भारती, शिवांगी कुमारी, ईशान हवारी, आदर्श राज, ब्यूटी गुप्ता, नीतू मेहता और बिट्टू गुप्ता शामिल रहे।
 विद्यालय के निदेशक अनुज कुमार दुबे (अनु दुबे) ने बच्चों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि सही मार्गदर्शन मिलने पर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे किसी भी मुकाम को हासिल कर सकते हैं। उन्होंने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों और अभिभावकों के साझा प्रयास को दिया।मौके पर प्रधानाध्यापक अभिषेक कुमार दुबे,महेंद्र कुमार मिश्रा,राजु रंजन पाल,उमेश मिश्रा,प्रकाश कुमार दुबे,सुनील दुबे,सिद्धेश्वर दुबे,नगमा खातून,लवली प्रभात,रोजाना खातून,अनीता वर्मा,कृष्ण राम,रमाकांत पाण्डेय,प्रिया कुमारी,सृष्टि प्रभात,रोहिणी पाण्डेय व सैकड़ों की संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।

Latest News

लापरवाह बीएलओ पर कल गिरेगी गाज, अंचलाधिकारी के कड़े तेवर: सेवा समाप्ति की दी चेतावनी Kandi