गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट
झारखण्ड मे ज़ब पेशा कानून एक्ट लागू है तो फिर अनुसूचित जाती वर्ग के लोगो को गैर अनुसूचित गाँव मे क्यों बसाए जा रहे है : विधायक
रंका के विश्रामपुर पंचायत के बरवहा टोला मे भाजपा विधायक ने भरी हुंकार, कहा किसी भी कीमत पर स्थानीय ग्रामीणो की मदद से नहीं बसने देंगे कूटकू के विस्थापितों को
झारखण्ड के गढ़वा जिले के रंका अनुमंडल के विश्रामपुर पंचायत के बरवहा टोला के एक हजार एकड़ के भूमि पर कूटकू मंडल डैम के विस्थापितों के बसाने के विरोध मे आज गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी बरवहा टोला पहुंचे। जहां स्थानीय ग्रामीणों ने पुरे विधि विधान से उनका मांदर की थाप पर स्वागत किया। मंच पर पहुंचने के बाद उनका परामप्रीक तरीके से पलाश के फूल से बने बुके एवं सखुवा के पत्ते से बने टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया। मौके पर स्थानीय ग्रामीण एवं पुलिस पिटाई से घायल पीड़ित ग्रामीणों ने विधायक के सामने अपनी अपनी समस्या को रखा। ग्रामीणों ने विधायक को आपबीती बताते हुए राजेंद्र बड़ाइक ने कहा की जिस तरह से एक छोटे से सवाल पर हमलोगो की पिटाई की गई है वैसे अधिकारियो एवं पुलिस पर कार्यवाई की जाए। एक अन्य ग्रामीण सुरेश उरांव ने कहा की हम अपना दुःख तकलीफ बता रहे है विधायक को हम किसी भी क़ीमत पर विस्थापितों को घुसने नहीं देंगे। वहीं विधायक ने कहा की झारखण्ड मे ज़ब पेशा कानून एक्ट लागू है तो फिर अनुसूचित जाती वर्ग के लोगो को गैर अनुसूचित गाँव मे क्यों बसाए जा रहे है इसको जिला प्रशासन को स्पष्ट रूप से लोगो को बताना चाहिए। उन्होंने कहा की बिना ग्राम सभा के एक हजार एकड़ वन भूमि मे 780 परिवारों को बसाने की योजना बनाई है ज़ब इस बाबत सात मार्च को डीसी एसपी और वारिये पदाधिकारी के आने पर निर्दोष ग्रामीणों को बिना कसूर के पीटा गया एक कंही से बर्दास्त लायक नहीं है उन्होंने कहा की इसको लेकर जिला से लेकर केंद्र तक बाते पहुंचाई जाएगी फिर भी यदि कोई निष्कर्ष नहीं निकलता है तो स्थानीय ग्रामीणों के साथ आंदोलन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा की पिटाई के बाद ग्रामीणों का इलाज तक नहीं करा पाई है प्रशासन हम सभी का इलाज निजी खर्च पर कराऊंगा। मौके पर मंगलमूर्ति तिवारी, विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, मुरारी यादव सहित बड़ी संख्या मे लोग उपस्थित थे।
