सेवानिवृत्ति कार्यक्रम के तहत विदाई समारोह का आयोजन किया गया। Garhwa

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

गढ़वा में सीआरपीफ 172वीं बटालियन गढ़वा से निरीक्षक राजनाथ, निरीक्षक विजेंद्र सिंह एवं सिपाही जसवंत सिंह के अधिवर्षिता सेवानिवृत्ति कार्यक्रम के तहत विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि कमांडेंट अजय कुमार वर्मा, 2IC अमरेंद्र कुमार सिंह, डीसी उमाकांत ओझा के साथ 172 बटालियन के सही जवान उपस्थित रहे। 
मौके पर कमांडेंट अजय कुमार वर्मा ने सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया और सेवानिवृत्ति के उपरांत उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, उज्ज्वल भविष्य और सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दिया।
मौके पर सेवानिवृति हुए जवानों ने सीआरपीएफ के साथ बिताए समय में अपने सहकर्मियों का साथ, अनुजो का विश्वास और अधिकारियों द्वारा मिले मार्गदर्शन को अपने बचे जीवन में आत्मसात करने की बात कही।
सीआरपीएफ के सहपाठियों ने अपने साथी को उज्जवल भविष्य के कामनाओं के साथ विदा किया ।

Latest News

झारखण्ड मे ज़ब पेशा कानून एक्ट लागू है तो फिर अनुसूचित जाती वर्ग के लोगो को गैर अनुसूचित गाँव मे क्यों बसाए जा रहे है : विधायक Garhwa