मॉडल डिग्री कॉलेज मे स्नातक सत्र चार के परीक्षा पहले दिन शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न Garhwa

मॉडल डिग्री कॉलेज मे स्नातक सत्र चार के परीक्षा पहले दिन शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न
गढ़वा - नीलाम्बर -पीताम्बर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित जिले के मॉडल डिग्री कॉलेज मे बनाये गए परीक्षा केंद्र मे गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय गढ़वा व मॉडल डिग्री कॉलेज गढ़वा का परीक्षा केंद्र मॉडल डिग्री कॉलेज मे बनाया गया। जहाँ शनिवार को प्रथम पाली मे कुल 221 परीक्षार्थी ने कम्युनिकेशन स्किल्स हिन्दी व दूसरी पाली की परीक्षा मे  कम्युनिकेशन स्किल मे 54 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा के प्रथम पाली मे दो व दूसरे पाली मे एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें।परीक्षा दिनांक 28 मार्च से प्रारम्भ होकर समय -सारणी के अनुसार दिनांक 11 अप्रैल को सम्पन्न होंगी।
                केन्द्राधीक्षक डॉ नीता कुमारी सिन्हा ने बताया की विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग एवं महाविद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री विनोद अगुस्टीन सोरेन एवं डॉ सुदेश्वर प्रजापति को परीक्षा नियंत्रण प्रभारी बनाया गया है। केंद्र पर सफल व कदाचार मुक्त परीक्षा के संचालन हेतू प्रमोद सेठ को दण्डाधिकारी नियुक्त किया गया। जिला प्रशासन द्वारा पुo अo निo शम्भू कुमार सिंह, एमलेन बारला, हवलदार को तैनात किया गया है। वही गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय से विक्षण कार्य हेतू , राबिया रेयाज, समरीन व अमित तिवारी, अर्चना कुमारी,  लव कुमार ठाकुर व महाविद्यालय के शिक्षकेतर कर्मचारी बचनदेव चौधरी, लालबिहारी सिंह, सुनील पासवान, जितेन्द्र प्रसाद मेहता व कर्मी देवी, पंकज उरांव का सराहनीय योगदान मिल रहा है।

Latest News

नामधारी महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर स्थित “तोरण द्वार” को असामाजिक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त Garhwa