गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट
आज पुलिस केंद्र गढ़वा स्थित सरना स्थल पर प्रकृति पर्व सरहुल मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक, गढ़वा की उपस्थिति में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
पुलिस परिवार ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए सरना स्थल पर पूजा-अर्चना की। इस दौरान कई पुलिस एवं आतिथ्य प्रशासनिक अधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारी, प्रशासनिक पदाधिकारी एवं जवानों ने पुलिस अधीक्षक महोदय के साथ पारंपरिक नृत्य और पूजा अर्चना में हिस्सा लेकर प्रकृति के प्रति सम्मान व सामाजिक एकता का संदेश दिया।
