नरगिर आश्रम गढ़वा मे आयोजित रामकथा अमृत वर्षा के तीसरे दिन बाल स्वामी प्रपन्नाचार्य ने रामावतार के रहस्यों एवं कारणों का विशद वर्णन किया। Garhwa

स्थानीय नरगिर आश्रम गढ़वा मे आयोजित रामकथा अमृत वर्षा के तीसरे दिन अयोध्या के बाल स्वामी प्रपन्नाचार्य ने भारी संख्या मे उपस्थित श्रोता श्रधालुओं के बीच रामावतार के रहस्यों एवं कारणों का विशद वर्णन किया। 
परब्रह्म परमेश्वर को धर्म की रक्षा एवं अधर्म के नाश के लिए साकार रूप लेकर अवतरित होना पड़ा । भक्तों के याचना एवं श्राप के कारण भी उन्हें विविध रूप मे अवतार लेना पड़ा। मनु शतरूपा के याचना तथा जय विजय वृंदा एवं नारद मुनि के श्राप के कारण भगवान राम रूप मे धरती पर आए।
श्रीबालस्वामी ने बताया कि मानव शरीर बड़ा भाग्य से मिलता है और उसमे  सत्संग लाभ मिलना परम सौभाग्य की बात है। बिना सत्संग के विवेक नहीं होता। और बिना विवेक के हम परमात्मा जैसे गूढ़ विषयों को नहीं जान सकते। मानव जीवन का लक्ष्य परमात्मा की प्राप्ति होना चाहिए।  परमात्मा प्राप्ति के ज्ञान मार्ग भक्ति मार्ग और वैराग्य मार्ग मे सबसे सरल भक्ति मार्ग है। निर्मल मन वाले सज्जन पुरुष भगवान को अतिशय प्रिय होते हैं। सुख दुख मे समान भाव रखना ही सज्जनता की पहचान है। सज्जन सभी वर्णों मे पाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि विपत्ति या दुःख तभी आता है जब हम ईश्वर से दूर हो जाते हैं। दुःख हमे भगवान के निकट आने मे मदद करते हैं । बिना दुख के सुख का कोई महत्व नहीं है। दुःख आने पर घबराना नहीं चाहिए बल्कि ईश्वर का सुमिरन अधिक से अधिक करना चाहिए। 
उन्होंने मानव के पतन का मुख्य कारण अहंकार को बताया। प्रभुता मिलने से अहंकार हो जाता है। इससे ऋषि मुनि एवं देवता भी नहीं बच पाए। नारद जैसे ब्रह्म ज्ञानी जिन्होंने कामदेव को हराया लेकिन अहंकार के कारण स्वयं हार गए। अहंकारी को अपना दोष कभी नहीं दिखाई पड़ता। 
मन मे अहंकार आए तो प्रभु सुमिरन बढ़ा देना चाहिए़।
         आज राम जन्मोत्सव पर आयोजकों द्वारा सुन्दर झांकी निकाली गयी। गायकों द्वारा राम जन्म के छंदों एवं बधाई गीत को मधुरता से गाया गया। 
 रामकथा समिति के अध्यक्ष चंदन जायसवाल ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को रामकथा मे आकर उत्साह वर्धन के लिए आभार जताया। तथा पूरे कार्यक्रम को भक्ति मय आनंदायक बनाने के लिए अपने समिति के सदस्यों के कार्यों की सराहना की। उपस्थित लोगों मे जगजीवन बघेल,विनोद प्रसाद अजय सिंह, मुन्ना मोबाइल,वार्ड पार्षद मीरा केशरी, राजेश विश्वकर्मा,सन्नी चंद्रवंशी,बिंदु राम,मुन्ना मिस्त्री,विजय ठाकुर,उमाशंकर गुड्डू हरि दीनानाथ पासी तथा गौतम चंद्रवंशी,भरत केशरी,विकास ठाकुर,सुदर्शन मेहता,अरविंद पटवा,संजय सिंह अग्रहरि,राकेश चंद्रा,सोनू बघेल,आकाश बधेल,विकाश बघेल,शांतनु केशरी,रोहित बघेल,पीयूष काँसकर
देवराज पटेल,ज्ञानचंद बिंद
जयशंकर बघेल,दीनदयाल पासवान,गौमत राहुल कुमार अनिकेत गुप्ता रोहित चंद्रवंशी आदित्य केशरी,योगेश कुमार,नीरज चंद्रवंशी,करण कुमार,रोहित आदि शामिल थे

Latest News

नरगिर आश्रम गढ़वा मे आयोजित रामकथा अमृत वर्षा के तीसरे दिन बाल स्वामी प्रपन्नाचार्य ने रामावतार के रहस्यों एवं कारणों का विशद वर्णन किया। Garhwa