गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट
आज पुलिस-उप-महानिरीक्षक, पलामू क्षेत्र डाल्टनगंज, श्री किशोर कौशल(भा0पु0से0) ने समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय का दौरा किया।
इस दौरान पुलिस उप-महानिरीक्षक महोदय के आगमन पश्चात पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत परिचारी प्रवर, पुलिस केंद्र गढ़वा के नेतृत्व में जवानों के द्वारा विधिवत् सलामी देकर उन्हें सम्मानित किया गया।
पुलिस उप-महानिरीक्षक महोदय ने पुलिस अधीक्षक गढ़वा, श्री अमन कुमार (भा0पु0से0) की उपस्थिति में जिले के अपर पुलिस अधीक्षक, अभियान गढ़वा, पुलिस उपाधीक्षक(मु0), गढ़वा, तीनों अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गढ़वा, परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक, गढ़वा, सभी पुलिस निरीक्षक एवं थाना प्रभारी, गढ़वा के साथ रामनवमी पर्व के दौरान की गई सुरक्षा तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की।
इस बैठक में पुलिस उप-महानिरीक्षक महोदय के द्वारा इस पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस मार्ग और प्रशासनिक तैयारियों पर विशेष चर्चा की गई एवं आवश्यक सुधारात्मक उपाय करने हेतु निर्देश दिए। साथ ही पुलिस उप-महानिरीक्षक महोदय ने सभी अधिकारियों को रामनवमी के दौरान कड़ी निगरानी रखने, किसी भी तरह की अप्रिय घटना या अफवाह को रोकने, संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की विशेष तैनाती करने, जुलूस और भीड़ पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन का उपयोग करने, कंट्रोल रूम से रियल-टाइम मॉनिटरिंग करने, थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर धार्मिक उन्मादों से संबंधित पोस्ट करने वालों पर विशेष निगरानी रखने जैसे विभिन्न सुरक्षात्मक बिंदुओं पर आवश्यक दिशानिर्देश दिये।
इसके उपरांत पुलिस उप-महानिरीक्षक महोदय ने CCR गढ़वा एवं गढ़वा स्थित कोर्ट परिसर का निरीक्षक किया, जिसमें CCR निरीक्षण के क्रम में आपातकालीन कॉल में की गई रिस्पांस गतिविधियों की समयसीमा, PCR वाहन के संचालन की स्थिति, शहरी क्षेत्र अंतर्गत स्थित CCTV कैमरा के मॉनिटरिंग की स्थिति, सूचना समन्वय की स्थिति सहित अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के संदर्भ में CCR प्रभारी को निर्देशित किया वहीं कोर्ट परिसर निरीक्षण के दौरान पुलिस-उप-महानिरीक्षक महोदय ने कोर्ट परिसर में तैनात सुरक्षा बलों, सीसीटीवी और अन्य उपायों की भौतिक निरीक्षक किया एवं कोर्ट की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस को और सक्रिय और अलर्ट रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया।
