मोतियाबिंद ऑपरेशन कैंप
गढ़वा जिले के चिरौंजिया मोड़ स्थित राधिका नेत्रालय में बुधवार 25 मार्च 2026 को सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निभाते हुए राधा लक्ष्मी ट्रस्ट एवं इनरव्हील क्लब आफ गढ़वा ग्लोरियस के संयुक्त तत्वाधान में मोतियाबिंद के मरीजों के लिए विशेष निशुल्क आपरेशन शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा प्रदान करना था।
शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने भाग लिया और लाभान्वित हुए।
इस शिविर में लगभग 35 मरीज का सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया जिससे उन्हें नई रोशनी मिलने की उम्मीद जगी। यह सेवा पिछले 16 वर्षों से लगातार संचालित की जा रही है नेत्रालय द्वारा पिछले 10 वर्षों में लगभग 50000 मरीज का सफल ऑपरेशन किया जा चुका है जबकि केवल पिछले साल (2025- 26)मे करीब 4000 लोगों को इस सुविधा का लाभ मिला।
अस्पताल के निदेशक डॉक्टर सुशील कुमार ने बताया कि नेत्रालय आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा निरंतर उपलब्ध करा रहा है यहां प्रत्येक सप्ताह बुधवार को नियमित रूप से ऑपरेशन किया जाता हैतथा आवश्यकता पड़ने पर अन्य दिनों में भी ऑपरेशन किए जाते हैं उन्होंने बताया कि ऑपरेशन से पूर्व मरीजों की पूरी जांच की जाती है और मोतियाबिंद की पुष्टि होने पर उनका पंजीकरण कर निशुल्क ऑपरेशन किया जाता है ऑपरेशन के बाद मरीज को मुफ्त चश्मा एवं आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाती हैंताकि उन्हें किसी प्रकार का अतिरिक्त आर्थिक भार न उठाना पड़े।
डॉ सुशील कुमार ने यह भी जानकारी दी कि ऑपरेशन के लिए मरीजों को आधार कार्ड एवं राशन कार्ड लाना अनिवार्य है जिससे वास्तविक जरूरतमंदों की पहचान सुनिश्चित कि जा सके।राधिका नेत्रालय का उद्देश्य है कि जिले में कोई भी व्यक्ति दृष्टि से वंचित न रहे और हर जरूरतमंद तक उच्च गुणवत्ता की निशुल्क नेत्र चिकित्सा सेवा पहुंचाई जा सके। इस अवसर पर राधा लक्ष्मी ट्रस्ट एवं इनरव्हील क्लब के सदस्यों ने सहभागिता निभाई और मरीजों की सेवा में सहयोग प्रदान किया ।
गढ़वा ग्लोरियस के सदस्यों के द्वारा वहां पर मरीजों के बीच ब्रेड दूध का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने मरीजों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। नेत्रालय प्रबंधन ने जिले वासियों से अपील की है कि वह किसी भी प्रकार कि नेत्र समस्या होने पर समय पर जांच कराऐ और इस मिशन की सेवा का अधिक लाभ उठाएं।
गढ़वा ग्लोरियस क्लब की अध्यक्षा श्रीमती दीपाली अग्रवाल ने कहा कि—
“हमारे लिए अत्यंत हर्ष और संतोष का विषय है कि आज इस सेवा कार्य के माध्यम से हम जरूरतमंद मरीजों को नई रोशनी देने का प्रयास कर पाए हैं। नेत्रदान और नेत्र चिकित्सा से बढ़कर कोई सेवा नहीं होती, क्योंकि दृष्टि ही जीवन को सही दिशा देती है।
इस मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर में सफलतापूर्वक किया गया ऑपरेशन हमारे क्लब के सेवा संकल्प को दर्शाता है। यह कार्य राधा लक्ष्मी ट्रस्ट एवं इनर व्हील क्लब ऑफ गढ़वा ग्लोरियस के संयुक्त प्रयास से संभव हो पाया है।
मैं सभी चिकित्सकों, सहयोगियों एवं स्वयंसेवकों का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ, जिन्होंने इस पुनीत कार्य को सफल बनाया। हमारा क्लब आगे भी इसी प्रकार समाज के हर वर्ग तक सेवा पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।” कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों के रूप में अंकिता अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल ,श्वेता सोनी ,शोभा सोनी, शोभा कश्यप, शालिनी अग्रवाल, प्रीति गुप्ता, रजनी गुप्ता, निदेशक की पत्नीश्रीमती पायल गुप्ता आदि उपस्थित थे
धन्यवाद
