गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष आशीष सोनी उर्फ दौलत सोनी ने छठव्रतियों के बीच किया आम की लकड़ी का वितरण,साथ ही सभी छठ घाटों पर सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद Garhwa

गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष आशीष सोनी उर्फ दौलत सोनी ने छठव्रतियों के बीच किया आम की लकड़ी का वितरण,साथ ही सभी छठ घाटों पर सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद
​ चैती छठ महापर्व के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा और आस्था का सम्मान करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष आशीष सोनी उर्फ दौलत सोनी द्वारा विशेष पहल की गई। महापर्व के दौरान छठव्रतियों को प्रसाद बनाने और पूजन कार्य में कोई असुविधा न हो,इसके लिए हर साल की भांति इस साल भी उनके बीच आम की सूखी लकड़ी का वितरण किया गया।
​इस अवसर पर अध्यक्ष आशीष सोनी ने कहा, "छठ महापर्व लोक आस्था और शुचिता का प्रतीक है। हमारा प्रयास है कि नगर परिषद क्षेत्र के हर छठव्रती को पूजन के दौरान सभी आवश्यक सुविधाएं मिलें। आम की लकड़ी का वितरण इसी दिशा में एक छोटा सा प्रयास है।"साथ ही दौलत सोनी ने कहा कि​श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद द्वारा युद्ध स्तर पर सभी प्रमुख छठ घाटों की विशेष साफ-सफाई कराई गई है। 
नगर परिषद की टीम ने घाटों तक जाने वाले रास्तों की साफ़-सफाई,ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव सुनिश्चित की है, ताकि व्रतधारियों को अर्घ्य देने में कोई कठिनाई न हो, इस दौरान बड़ी संख्या में छठ वृत्ति एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे ।

Latest News

नरगिर आश्रम गढ़वा मे आयोजित रामकथा अमृत वर्षा के तीसरे दिन बाल स्वामी प्रपन्नाचार्य ने रामावतार के रहस्यों एवं कारणों का विशद वर्णन किया। Garhwa