गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट
87वीं राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गढ़वा के सात खिलाड़ी शामिल
हर्षित मयंक और कार्तिक गुजरात रवाना
फोटो: अंजली कुमारी
फोटो: आयुषी कुमारी पांडेय
फोटो: अनिल कुमार मेहता
फोटो: नीतीश कुमार मेहता
फोटो:हर्षित कुमार पांडेय
फोटो: मयंक राज
फोटो:कार्तिक पाल
87 वीं राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए गढ़वा जिले के सात खिलाड़ियों का चयन विभिन्न आयु वर्ग के लिए किया गया है। उक्त प्रतियोगिता जो देश के अलग- अलग राज्य में खेली जा रही हैं, उक्त प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व कर जिला का नाम रोशन कर रहे है।
87 वीं राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए सिनियर महिला वर्ग में अंजली कुमारी एवं आयुषी कुमारी पाण्डेय का चयन हुआ है|
अंजली ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए महिला वर्ग के साथ साथ अंडर 19 एवं अंडर 17 वर्ग में भी क्रमशः पहला एवं दुसरा स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया है|
वहीं अंडर 19 बालक वर्ग में दोनों सगे भाई अनिल कुमार मेहता और नीतीश कुमार मेहता, अंडर 15 बालक वर्ग में हर्षित कुमार पांडेय एवं मयंक राज तथा अंडर 13 बालक वर्ग में कार्तिक पाल का चयन हुआ है|
महिला वर्ग की प्रतियोगिता जो मध्य प्रदेश के इंदौर में 14 मार्च 2026 से 21 मार्च 2026 तक आयोजित थी उक्त प्रतियोगिता में भाग लेकर आयुषी कुमारी पांडेय गढ़वा लौट चुकी है| वही गुजरात के गांधीधाम में रविवार से शुरू हो रहे 87 वीं जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड टीम के साथ गढ़वा के तीन खिलाड़ी हर्षित कुमार पांडेय, मयंक राज और कार्तिक पाल गांधी धाम पहुंच चुके हैं।
87 वीं युथ राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन उत्तराखंड के देहरादून में दिनांक 15 अप्रैल से 23 अप्रैल तक आयोजित प्रतियोगिता में गढ़वा के अंजली कुमारी ,नीतीश कुमार मेहता एवं अनिल कुमार मेहता भाग लेंगे|
प्रतियोगिता में चयनित होने पर संघ के पदाधिकारी सदस्य और खेल प्रेमियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। बधाई देने वालों में जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार,संघ के संरक्षक अलख नाथ पांडेय, अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी ,सचिव आनंद सिन्हा, उपाध्यक्ष धनंजय सिंह नंदकुमार गुप्ता ,सुशील केसरी ,अशोक कुमार दुबे,सिस्टर रौशना, मुजीबुद्दीन खान, अशोक कुमार विश्वकर्मा, संजय सोनी, अमित सिंह, सह सचिव प्रिंस सोनी, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे ,आमोद कुमार पांडेय, अजय ठाकुर, संजय सिंह, दुर्गेश कुमार दुबे मिथिलेश सिंह ,दरोगा पासवान, प्रिंस पांडेय,नवनीत शुक्ला ओम प्रकाश गुप्ता, धनंजय पांडेय,जयदेव पाल सोमनाथ पाल सहित कई खेल प्रेमी शामिल हैं|
