मुखिया अनिता देवी के पति व शिक्षक विनोद राम का पार्थिव शरीर को रविवार को अंतिम दर्शन के लिए खुटहेरिया पंचायत भवन पर लाया गया। Kandi

साकेत मिश्रा की रिर्पोट 
कांडी-थाना क्षेत्र के खुटहेरिया पंचायत की मुखिया अनिता देवी के पति व शिक्षक विनोद राम का पार्थिव शरीर को रविवार को अंतिम दर्शन के लिए खुटहेरिया पंचायत भवन पर लाया गया।
जहाँ पर पंचायत के हजारों लोगों ने विनोद राम के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े सभी की आँखेँ नम थी। सभी लोग स्तब्ध थे। उप मुखिया आतिश कुमार सिंह के अलावे सैकड़ो लोगों ने  शव पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मृत आत्मा की शांति हेतु भगवान से प्रार्थना किए। वहां पर उपस्थित महिलाएं पंचायत की महिलाएं दहाड़ मार कर रो रहीं थीं। 

मौके पर पहुंचे मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार दुबे ने गहरी शोक व्यक्त करते हुए कहा की शिक्षक विनोद राम सर का मृत्यु बहुत ही दुखद है वे केवल इस पंचायत के मुखिया पति ही नहीं बल्कि हमारे गुरु भी थे जिन्होंने मुझे स्कूली सिक्छा देने का काम किया है और मैं उनका विद्यार्थी रह चुका हूं मुखिया संघ अध्यक्ष अमित कुमार दुबे ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा की दिवंगत शिक्षक व मुखिया पति विनोद राम एक मिलनसार,मृदु भाषी एवं सरल स्वभाव के ब्यक्ति थे मुखिया संघ अध्यक्ष अमित कुमार दुबे ने कहा कि खुटहेरिया पंचायत ने अपना एक सच्चा सपूत को खो दिया है। वे सच्चे सिपाही व लोगों के सुख - दुख के साथी थे।मालूम हो कि शिक्षक विनोद राम की मृत्यु इलाज के दौरान एक निजी अस्पताल सैम्फोर्ड हॉस्पिटल में शनिवार को हो गया था।उनकी मृत्यु हार्ट अटैक होने से हो गयी थी।दिवंगत शिक्षक विनोद राम का अंतिम संस्कार सोमवार को मोरबे स्थित कोयल नदी के तट पर सम्पन्न होगी।उनका बड़ा पुत्र जो असम में रहता है आज देर शाम तक पहुंचने की उम्मीद है।इसी कारण से अंतिम संस्कार के समय को आगे बढाना पड़ा। वहीं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय ने खुटहेरिया पंचायत की मुखिया अनिता देवी के प्रतिनिधि सह शिक्षक विनोद राम की असामयिक निधन पर गहरा शोक-संवेदना प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि इस दुःखद घटना से मैं काफी स्तब्ध व मर्माहत हूँ। उन्होंने कहा कि मैं इस दुःख की घड़ी में परिजनों के साथ खड़ा हूँ। वहीं पंचायत के उप मुखिया व विधायक प्रतिनिधि अतीस कुमार सिंह,बीडीसी अभिनंदन शर्मा , झामुमों जिलाध्यक्ष शंभु राम,युवा समाजसेवी व बसपा नेता अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह, गाड़ाखुर्द पंचायत मुखिया प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह , जिला पार्षद नेहा कुमारी, उतरी जिला पार्षद प्रतिनिधि दिनेश कुमार,सुजीत कुमार रजक , सरकोनी पंचायत पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अरुण सिंह,मनोज चंचल,लमारी कला पंचायत मुखिया प्रतिनिधि रिंकू सिंह,राणाडीह पंचायत मुखिया ललित बैठा,योगेन्द्र राम ,राजगृही प्रसाद,उदल राम ,उदय कुमार गुप्ता,सुदर्शन तिवारी,गोरख सिंह ,शिव प्रसाद गुप्ता,शंभु सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने दिवंगत शिक्षक विनोद राम के शव पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किए।

Latest News

एसडीएम ने दो प्रत्याशियों के डीजे प्रचार वाहन किए जब्त Garhwa