पूर्व मुखिया सरिता देवी के ससुर का आकस्मिक निधन
रामानन्द प्रजापति
सगमा
सगमा प्रखण्ड क्षेत्र के सोनडीहा पंचायत की पूर्व मुखिया सरिता देवी के ससुर राम प्रसाद बैठा का आकस्मिक निधन हो गया। निधन होने की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं आस पास के लोग परिवार को सांत्वना देने के लिए लोगों की लगातार भीड़ उनके आवास पर पहुंच रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पूर्व मुखिया सरिता देवी व पति दशरथ बैठा ने बताया कि मेरे पिता राम प्रसाद बैठा का निधन बुधवार की दिन लगभग 12 बजे अचानक हो गया। वे करीब 95 वर्ष के थे। निधन की सूचना मिलते ही पंचायत के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं उन्हें जानने-पहचानने वाले लोगों का तांता लग गया। सभी लोग शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। वहीं राम प्रसाद बैठा सरल स्वभाव और मिलनसार प्रवृत्ति के व्यक्ति थे, जिस कारण क्षेत्र के लोगों से उनका गहरा लगाव था। इधर पूर्व मुखिया प्रतिनिधि दशरथ बैठा ने बताया कि मेरे पिता जी का अंतिम संस्कार अपने गांव स्थित मलिया नदी के तट पर कल गुरुवार दिन 10 बजे किया जाएगा। वहीं मुखिया प्रतिनिधि में आग्रह किया है कि सभी सम्मानित ग्रामीण जनता व जनप्रतिनिधि सादर आमंत्रित हैं वह मृत आत्मा की शांति प्रदान करें। फिलहाल दूर-दराज से आने वाले परिजनों का इंतजार किया जा रहा है।
