एसडीएम संजय कुमार द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। Kandi

साकेत मिश्रा की रिर्पोट 
गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डुमरसोता गांव में ‘आइए खुशियां बांटें’ कार्यक्रम के 35वें दिन गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। इस दौरान चप्पल, स्वेटर, शॉल एवं जैकेट पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि वे एक दिन समय निकालकर शेष बचे जरूरतमंद परिवारों को भी गर्म कपड़े वितरित करेंगे। उन्होंने बताया कि यह सामाजिक कार्य सभी के सहयोग से संभव हो रहा है और आगे भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Latest News

गढ़वा: गीतांश फिल्म्स की फिल्म ‘बेखौफ़’ के अभिनेता राम अवध सिंह कुशवाहा का निधन, Garhwa