प्रधान मंत्री आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: चाचा के घर की तस्वीर दिखाकर निकाली गई राशि Kandi

प्रधान मंत्री आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: चाचा के घर की तस्वीर दिखाकर निकाली गई राशि
कांडी (गढ़वा):कांडी प्रखंड अंतर्गत घटहुआ कला पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यान्वयन में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। गढ़वा उपायुक्त को दिए गए एक आवेदन के अनुसार, दो लाभार्थियों ने कथित तौर पर अपने चाचा के पक्के मकान का फोटो दिखाकर योजना के तहत आवंटित धनराशि का गबन किया है। वहीं शिकायतकर्ता, जगाणुदीन अंसारी ने उपायुक्त को सौंपे गए पत्र में बताया है कि घटहुआ कला के दो निवासी - फैजान अंसारी (योजना संख्या JH1371971080) और अजमेरी बीबी (पति इबरार हुसैन, योजना संख्या JH137197231) - एक ही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। आरोप है कि दोनों ने अपने चाचा नसरुद्दीन अंसारी के पहले से बने पक्के घर की तस्वीर का इस्तेमाल करके आवास योजना के पैसे की निकासी कर ली।
शिकायत में इस बात पर भी जोर दिया गया है कि फैजान अंसारी और अजमेरी बीबी के पास स्वयं भी 8 से 10 पक्के कमरे उपलब्ध हैं, जिसके बावजूद उन्हें सरकारी योजना का लाभ दिया गया, जो नियमों का उल्लंघन है।
आवेदन मिलने के बाद, उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कांडी बीडीओ राकेश सहाय को मामले की जांच करने का निर्देश दिया है। पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो उचित कार्रवाई की जाए।

Latest News

गढ़वा: गीतांश फिल्म्स की फिल्म ‘बेखौफ़’ के अभिनेता राम अवध सिंह कुशवाहा का निधन, Garhwa