मकर संक्रांति के अवसर पर शैक्षणिक भ्रमण के लिए बीएस पब्लिक स्कूल पहुंची अमिला धाम।
कांडी :प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गाडा खुर्द स्थित बीएस पब्लिक स्कूल के द्वारा स्कूल में अध्यनरत बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए यूपी के सोनभद्र जिला स्थित अमिला धाम दर्शन करने ले जाया गया शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों के द्वारा कड़ी निगरानी में बच्चों को भ्रमण कराया गया तथा वहां के महत्वों के बारे में बताया गया
विद्यालय के संचालक पंकज दुबे ने बताया की शैक्षणिक भ्रमण एक समग्र शिक्षा का एक मूल्यवान घटक है जो छात्रों को कक्षा में सीखने को वास्तविक दुनिया से जोड़ने और शैक्षणिक और व्यक्तिगत कौशल की एक श्रृंखला विकसित करने के अवसर प्रदान करता है।आज के समय में प्रखंड में ढेर सारी निजी विद्यालय खुल चुकी हैं लेकिन विद्यालय का मतलब केवल क्लास रूम तक का शिक्षा ही नहीं होता बल्कि स्कूली शिक्षा के साथ साथ बच्चों के लिए नए नए जगहों की जानकारी भी अनिवार्य है श्री दुबे ने कहा की बच्चों को पुस्तक के जानकारी के साथ साथ बाहर की सामाजिक जानकारी भी अनिवार्य है ।
