भोजपुरी फिल्म मेरा सिंदूर हीं श्रृंगार हैं" की शूटिंग झारखंड के गढ़वा में पूरी की गई। Garhwa

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

विशाल एंटरप्राइजेज फिल्म्स प्रस्तुत 
पारिवारिक भोजपुरी फिल्म मेरा सिंदूर हीं श्रृंगार हैं" की शूटिंग झारखंड के गढ़वा में पूरी की गई।
 विगत 23 दिसंबर से मां गढ़देवी मंदिर में मुहूर्त के साथ ही फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी, जो 5 जनवरी तक लगातार जारी रहीं। एक ही शेड्यूल में पूरी फिल्म की शूटिंग हो चुकी हैं और जल्दी ही पोस्ट प्रोडक्शन शुरू किया जायेगा। झारखंड के गढ़वा में शूटिंग हुई हैं, तो झारखंड की खूबसूरत लोकेशन को देखने का अवसर दर्शकों को मिलेगा। वैसे झारखंड में अभिनेता सूरज सम्राट पहले भी शूटिंग कर चुके हैं और झारखंड का लोकेशन काफी अच्छा भी लगता हैं।
फिल्म के मुख्य कलाकार सूरज सम्राट,अदिति पांडे, कुणाल तिवारी, सपना यादव, माया यादव,विनोद मिश्रा,उमाशंकर मिश्रा, सुभाष चन्द्र तिवारी, पंकज त्रिपाठी,मुखिया जी,,लाडो परी,डॉ के.एन सिंह,भोला,विजय ,मुस्कान, शिवानी यादव एवं अन्य हैं।

सूरज सम्राट की काफी फिल्में आ चुकी हैं। जिनमें प्रमुख अर्धांगिनी, किन्नर, तेरी दुल्हन सजाऊंगी,पांच बेटियां, मोहब्बत रंग लाएगी, हमदर्द इत्यादि हैं।जबकि,आने वाली फिल्में दिल तुझको पुकारे, सूरज द रिवेंजर, अर्धांगिनी 2, आत्मा राधिका के, मेरा सिन्दूर ही श्रृंगार है, मायभा महतारी, हत्यारा इत्यादि हैं।

इस फिल्म में अभिनेत्री अदिति पांडे सूरज सम्राट के साथ नजर आयेंगी। और कुणाल तिवारी के संग सपना यादव नजर आएंगी। 

इस फिल्म के निर्माता विशाल एंटरप्राइजेज फिल्म्स,सह निर्माता दया शंकर गुप्ता,निर्देशक सूरज राजपूत,लेखक रामचंद्र सिंह सहायक निर्देशक रजनीश रंजन,संगीतकार अशोक सिन्हा,एक्शन डायरेक्टर अशोक लाल यादव,आर्ट डायरेक्टर विकास प्रतापगढ़ी, गीतकार अशोक सिन्हा, गायक  सुगम सिंह ,खुशबू जैन,मधु सिंह,रितेश मिश्रा,समीक्षा शर्मा एवं नरेंद्र सागर,कोरियोग्राफर विवेक थापा,एडिटर दीपक जउल,छायांकन प्रदीप शर्मा,ड्रेस डिजाइनर नानू फैशन डिजाइन विद्या,ड्रेस मैन मिलन व इमरान, मेकअप आर्टिस्ट राजन,मंजीत,हेयर ममता,कुलदीप,पोस्ट प्रॉडक्शन साहिल स्टूडियो,प्रोडक्शन मैनेजर  सुभाष चन्द्र तिवारी, इपि रंजीत, रुद्रा,डिजाइनर प्रशांत,पीआरओ रामचंद्र यादव एवं युधिष्ठिर महतो हैं।

Latest News

भीम बराज, कोयल नदी से निकलने वाली नॉर्थ नहर के निर्माण कार्य को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया। Kandi