भाजपा नेता उदय कुमार कुशवाहा बने गढ़वा जिला अध्यक्ष, कांडी मंडल कार्यकर्ताओं ने दी बधाई Garhwa

भाजपा नेता उदय कुमार कुशवाहा बने गढ़वा जिला अध्यक्ष, कांडी मंडल कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
कांडी (गढ़वा): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश नेतृत्व ने उदय कुमार कुशवाहा को गढ़वा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर जिले भर में हर्ष का माहौल है।
गढ़वा जिला भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रह चुके उदय कुमार कुशवाहा की संगठनात्मक क्षमताओं को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके सक्षम नेतृत्व में भाजपा गढ़वा जिले में और मजबूत होगी।
कांडी मंडल अध्यक्ष शशि रंजन दुबे समेत कई अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज जिला अध्यक्ष आदरणीय उदय कुमार कुशवाहा जी को बधाई दी। इस अवसर पर मौजूद कार्यकर्ताओं में मंडल अध्यक्ष शशि रंजन दुबे, भरत मेहता, सीता राम तिवारी, श्रीकांत पांडेय, भोला मेहता, सुरेंद्र सिंह, ललन पासवान, रामलखन प्रसाद, संतोष सिंह, शिवप्रसाद पांडेय, राजू प्रसाद, विजय पांडेय,मोती यादव, राजू कुमार, विजया पाण्डेय, लल्लू साव, ललित बैठा, सरयू मेहता, अंजू देवी सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

Latest News

SIR गणना कार्य में तेजी लाने का निर्देश, दो दिनों में शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करें: बीडीओ राकेश सहाय Kandi