बिग ब्रेकिंग
झामुमो से संतोष केसरी ने मारी बाज़ी, अध्यक्ष पद के लिए मिला समर्थन
नगर परिषद चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अध्यक्ष पद के लिए समाजसेवी संतोष केसरी के नाम पर मुहर लगा दी है। पार्टी के इस फैसले से संतोष केसरी में खासा उत्साह देखा जा रहा है, वहीं उनके समर्थकों और आम जनता में भी खुशी की लहर दौड़ गई है।
संतोष केसरी एक अनुभवी और जमीनी नेता माने जाते हैं। वे नगर परिषद में दो बार प्रतिनिधि रह चुके हैं और जनता के बीच उनकी मजबूत पकड़ रही है। समाजसेवा के क्षेत्र में भी उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए इस बार तीसरी बार उन्हें चुनावी मैदान में उतारा गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि संतोष केसरी के अनुभव और कार्यशैली से नगर परिषद को एक नई दिशा मिलेगी। झामुमो के समर्थन के बाद अब चुनावी मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।
