बीएनटी संत मैरी और शांति निवास फाइनल में Garhwa

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

बीएनटी संत मैरी और शांति निवास फाइनल में 
24वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता बालिका वर्ग 
फोटो:परमेश्वरी प्लेयर ऑफ द डे का पुरुस्कार देते प्रतियोगिता के सदस्य सह पूर्व खिलाड़ी नवनीत शुक्ला, पंकज सोनी, संजीव सिंह और अनूप त्रिपाठी

गढ़वा
जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के तत्वाधान में खेले जा रहे 24 वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता बालिका वर्ग के सेमी फाइनल मैच में शांति निवास हाई स्कूल ने ज्ञान निकेतन बेलचम्पा को चार विकेट से बीएनटी संत मैरी ने  आर के पब्लिक स्कूल को 21 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
गोविंद हाई स्कूल के मैदान में  खेले गए पहले मैच में  ज्ञान निकेतन बेलचम्पा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में सात विकेट खोकर 53 रन ही बना पाई। जवाबी पारी खेलने उतरी शांति निवास की टीम लक्ष्मी के 17 और अनुराधा के आठ रन के सहयोग से छह गेंद शेष रहते छह विकेट खोकर जीत दर्ज कर लिया।वही दूसरे मैच में आरके पब्लिक स्कूल  ने टॉस जीतकर बीएंटी को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। आरके पब्लिक  के गेंदबाज हेमलता ने तीन और अंशु ने दो विकेट के समक्ष 51 रन पर ही सिमट गई। जवाबी पारी खेलने उतरी आरके पब्लिक की टीम 30 रन पर ही सिमट गई। बीएनटी संत मैरी की  और से सौम्या ने चार और स्वेता ने दो विकेट लिया।परमेश्वरी प्लेयर ऑफ द डे का पुरुस्कार शांति निवास हाई स्कूल के लक्ष्मी और  बीएनटी के सौम्या को देते प्रतियोगिता के सदस्य सह पूर्व खिलाड़ी नवनीत शुक्ला, पंकज सोनी, संजीव सिंह और अनूप त्रिपाठी ने प्रदान किया।इस मौके पर नवनीत शुक्ला ने कहा कि मैच के दौरान सभी टीम की लड़की ने बेहतर खेल दिखाया है। लड़कियों में प्रतिभा भरी है. सही गाइडलाइन व अवसर नहीं मिलने से प्रतिभा  सिमटकर रह जाता है।  जिला क्रिकेट संघ प्रतिभागियों को नाम रोशन करने का अवसर दे। इस मौके पर सचिव आनंद सिन्हा, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे, अभिषेक द्विवेदी, मनीष उपाध्याय,गौरव दुबे, नैतिक, मोहसिन अंसारी, नमन, प्रिंस खान सहित मैदान में काफी संख्या में दर्शक शामिल थे।

Latest News

गढ़वा: गीतांश फिल्म्स की फिल्म ‘बेखौफ़’ के अभिनेता राम अवध सिंह कुशवाहा का निधन, Garhwa