गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट
गढ़वा जिला अंजुमन इत्तेहादुल मुस्लिमीन के जिला सदर हाजी मोइनुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में कमेटी का विस्तार किया गया। गढ़वा शहर के चिनिया रोड स्थित पद्मावती होटल में आयोजित उक्त कार्यक्रम में रईस अहमद खान उर्फ गुड्डू खान को सेक्रेटरी, तौकीर अहमद को खजांची, रिफाकत खान को नायब सदर, डॉक्टर जियाउद्दीन अंसारी को नायब सेक्रेटरी बनाया गया। जबकि हाजी शमशुल होदा अंसारी को कमेटी का संरक्षक बनाया गया।
इस अवसर पर आशिक अंसारी, डॉ एम एन सिद्दीकी, सिराज अहमद अंसारी, शमीम खान, जमील अहमद, फरीद खान, असगर अंसारी, जाकिर अंसारी, याकूब इक़बाल, जुनैद अंसारी, इस्लाम कुरैशी, अलीजमा अंसारी, आफताब आलम, मुमताज रंगसाज़, अताउल्लाह अंसारी, मौलाना सऊद आलम, मौलाना संजर अंसारी, हाफिज परवेज़, शहंशाह आलम, डॉ जियाउल हक़, नौशाद कुरैशी, शौकत अंसारी, डॉ शकील अहमद, डॉ नज़ीउल्लाह खान, इरफान अंसारी, मुख्तार अंसारी, राशिद खान, मेराजुद्दीन अहमद, जिब्राइल अंसारी, गुलाम अली, शोएब अंसारी, अहमद अली, अताउल्लाह खान, जाकिर अंसारी, मंसूर आलम ,इरफ़ान अंसारी, डॉ नसीरुद्दीन अंसारी, शमीम अंसारी सहित कई लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर गढ़वा जिला अंजुमन इत्तेहादुल मुस्लिमीन के खजांची तौकीर अहमद ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों और बुराइयों पर अंकुश लगाने तथा एक बेहतर और सकारात्मक समाज के निर्माण के उद्देश्य से गढ़वा जिला अंजुमन इत्तेहादुल मुस्लिमीन का गठन किया गया है। संगठन के गठन के साथ ही समाज सुधार की दिशा में एक नई पहल की शुरुआत हुई है। जिससे सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
अंजुमन इत्तेहादुल मुस्लिमीन का मुख्य उद्देश्य समाज में फैली बुराइयों जैसे नशाखोरी, दहेज प्रथा, फिजूलखर्ची, आपसी वैमनस्य और सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाना है। इसके साथ ही संगठन समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने, युवाओं को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करने तथा नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के लिए भी कार्य करेगा। संगठन के पदाधिकारियों का मानना है कि जब तक समाज के सभी वर्ग एकजुट होकर प्रयास नहीं करेंगे। तब तक स्थायी सुधार संभव नहीं है।
संगठन द्वारा समय-समय पर सामाजिक बैठकें, जागरूकता कार्यक्रम और विचार गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। ताकि लोगों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जा सके। अंजुमन इत्तेहादुल मुस्लिमीन के सदस्यों ने संकल्प लिया है कि वे बिना किसी भेदभाव के समाजहित में कार्य करेंगे और आपसी सहयोग से गढ़वा जिले को सामाजिक रूप से सशक्त बनाने में योगदान देंगे।
